कोरोनावायरस महामारी: भारत लॉकडाउन बढ़ाने को निश्चित; COVID-19 मृतकों की संख्या में अमरीका अब शीर्ष पर 

Team Suno Neta Saturday 11th of April 2020 11:48 PM
(0) (0)

मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियोकांफ्रेंस के दौरान नरेंद्र मोदी को मास्क पहने हुए दिखे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में नए कोरोनोवायरस (COVID-19) के प्रकोप को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें केंद्र द्वारा लगाए गए 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) के ऊपर वियचर किए गए। लॉकडाउन ने सार्वजनिक जीवन और व्यापार को अचानक बाधित कर दिया। विश्लेषकों का मानना है कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करेगा जो पहले से ही मंदी का सामना कर रहा हैं।

इससे पहले, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार की प्राथमिकता जीवन को बचाना है, न कि अर्थव्यवस्था को।

शनिवार की बैठक की शुरुआत में मोदी ने कहा कि देश में कोरोनोवायरस की स्थिति ने “हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है इसके सिवाए कि लॉकडाउन को कम से कम दो और हफ्तों के लिए बढ़ाया जाए”। परन्तु प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि केंद्र लॉकडाउन को चरणों में हटाया जा सकता है ताकि देश में आर्थिक गतिविधि को फिर हो पाए। मोदी ने कहा कि पहले का मन्त्र “जान है तो जहान है” था, लेकिन आगे का मन्त्र होगा “जान भी, जान भी”।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत यह सहमति के साथ समाप्त हुई कि COVID-19 “हॉटस्पॉटों” पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और लॉकडाउन को किस तरह हटाए जाए, इस पर केंद्र और राज्ये साथ रणनीति बनाएगी।

अमेरिका में COVID-19 से मरने वालों की संख्या अब दुनिया में सबसे ज्यादा

इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या के साथ इस बीमारी से मरने के संख्या में भी दुनिया का शीर्ष देश बन गया है। शनिवार को अमेरिका में 2,000 से अधिक मौतों के साथ अमेरिका में मौत का आंकड़ा 20,000 पार हो गया।

अमेरिका में पहले से ही 5 लाख से अधिक COVID-19 मामलों के साथ दुनिया में सबसे आगे था। अब वह एक दिन में 2,000 लोगों की मौत दर्ज़ करने वाला पहला देश बन गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी COVID-19 संकट के लड़ने के लिए शुरुआती दिनों में धीमी प्रतिक्रिया दिखने के कारण मामले को ख़राब कर दिया है। इसके लिए संघीय प्रशासन के साथ राज्यों के प्रशासन भी जिम्मेदार है।

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 8,446
  • मृत्यु: 288
  • रोगमुक्त: 969
  • सक्रिय: 7,189

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 1,771,514
  • मृत्यु: 108,503
  • रोगमुक्त: 402,110

कोरोनोवायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 526,396
  • स्पेन: 163,027
  • इटली: 152,271
  • फ्रांस: 130,727
  • जर्मनी: 124,908

कोरोनोवायरस मौतों वाले शीर्ष 5 देश हैं:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 20,463
  • इटली: 19,468
  • स्पेन: 16,606
  • फ्रांस: 13,851
  • यूनाइटेड किंगडम: 9,892

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 12 अप्रैल, 2020 को सुबह 6.08 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले