करोनावायरस महामारी: एक और रिकॉर्ड एक-दिवसीय वृद्धि के साथ भारत में Covid-19 मामले 2 लाख पार 

Team Suno Neta Wednesday 3rd of June 2020 04:09 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत में नए करोनवायरस (Covid-19) मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 8,863 मामलों की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 200,000 का आंकड़ा पार कर गया। देश में बुधवार दोपहर को करोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 207,000 से अधिक थी और मृत्यु 5,800 से ज़्यादा था।

यह लगातार चौथा दिन है जब भारत ने एक ही दिन में 8,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और इटली के बाद करोनोवायरस मामलों की संख्या के मामलों में भारत अब वैश्विक सूची में सातवें स्थान पर है। इसके बावजूद, Covid-19 से भारत की आधिकारिक मृत्यु दर इन देशों की तुलना में कम रही है।

एक समाचार ब्रीफिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) ने करोनावायरस के प्रसार को सीमित करने में मदद की और प्रभावित लोगों से निपटने के लिए अस्पतालों को समय दिया। संक्रमण से भारत की मृत्यु दर 2.82 प्रतिशत है जो वैश्विक औसत 6.13 प्रतिशत से काफी काम है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि भारत में Covid-19 संक्रमणों की संख्या इस महीने के अंत तक या अगले महीने तक चरम सीमा तक नहीं पहुंचेगी जिसके बाद से मामलों की संख्या घटने लगेगी।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

नवीनतम भारत के करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 207,191
  • मृत्यु: 5,829
  • रोगमुक्त: 100,285

नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 6,469,868
  • मृत्यु: 382,822
  • रोगमुक्त: 3,079,601

करोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,881,205
  • ब्राजील: 556,668
  • रूस: 423,741
  • स्पेन: 287,012
  • यूनाइटेड किंगडम: 277,985

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 108,059
  • यूनाइटेड किंगडम: 39,369
  • इटली: 33,530
  • फ्रांस: 28,940
  • स्पेन: 27,127

[स्रोतवर्ल्डोमीटर ] 


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले