करोनावायरस महामारी: भारत Covid-19 मामलों में ईरान से आगे निकला, महाराष्ट्र में संक्रमण 50,000 के पार; सोमवार से फिर से शुरू होगी घरेलू उड़ानें 

Team Suno Neta Sunday 24th of May 2020 09:43 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को एक ही दिन में 7,000 से अधिक मामलों को दर्ज करने के बाद नया करोनावायरस (Covid-19) के मामलों में ईरान को पीछे छोड़ दिया। अब देश दुनिया के सबसे प्रभावित देशों की सूची में 10 वें स्थान पर है।

रविवार को भारत ने 7,113 नए करोनावायरस मामलों और 156 नई मौतों को दर्ज किया। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश ने रिकॉर्ड संख्या में Covid-19 मामले दर्ज़ किया। देश में Covid-19 संक्रमण की कुल संख्या अब 138,000 से अधिक है। बीमारी से मौत का आंकड़ा भी रविवार को 4,000 को पार कर गया।

भारत अब ईरान से आगे है, जहाँ 135,701 मामले हैं और तुर्की के पीछे है, जहाँ 156,827 मामले रिकॉर्ड की गयी हैं।

महाराष्ट्र में Covid-19 मामले 50,000 पार

महाराष्ट्र में ताजा कोरोनावायरस मामलों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 3,041 से अधिक लोगो को परीक्षण के बाद करोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, जो की राज्य में एक रिकॉर्ड है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अंतिम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में Covid-19 मामलों की कुल संख्या अब 50,231 है।

रविवार को राज्य में 58 और मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब मरने वालों की कुल संख्या 1,635 हो गयी है।

सोमवार से फिर से शुरू होंगे घरेलु उड़ानें

करोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन में यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों के वजह से दो महीने के अंतराल के बाद घरेलु यात्री उड़ानें सोमवार से सभी राज्यों में परिचालन शुरू कर देंगी केवल दो राज्यों  को छोड़ कर।

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में उड़ानों का संचालन क्रमशः मंगलवार और गुरुवार से शुरू होगा।

रविवार को भ्रम की स्थिति बनी रही क्योंकि विभिन्न राज्यों ने अपने यहाँ हवाईअड्डों को फिर से खोलने पर अपनी अपनी शर्तों की सूची तैयार किया है। महाराष्ट्र सरकार, जो घरेलू उड़ानों की बहाली के खिलाफ थी, मुंबई से 50 उड़ानों की अनुमति देने पर सहमत हुई। राज्य सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए मुंबई हवाईअड्डे से 25 टेक-ऑफ और 25 लैंडिंग की अनुमति दी है।

सोमवार से शुरू होने वाले दिल्ली हवाई अड्डे से देश में घरेलू उड़ानों की अधिकतम संख्या दिखाई देगी। इसमें एक ही दिन में 190 टेक-ऑफ और 190  लैंडिंग मिलकर कुल 380 उड़ाने दिखाई देंगी।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पे अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु संपर्क-ट्रेसिंग ऐप इनस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय उन्हें अब एक स्व-घोषणा पत्र भरना होगा।

दक्षिण अमेरिका Covid-19 के नए केंद्रबिंदु’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण अमेरिका को करोनावायरस का नया “केंद्रबिंदु” बताया है। यह एक ऐसे दिन हुआ जब ब्राजील ने करोनोवायरस संक्रमणों की संख्या में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर कब्जा करने के लिए रूस को पीछे छोड़ दिया।

अब ब्राजील में 360,000 से अधिक मामले हैं। वहां में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि देश में इतना कम परीक्षण हो रहे हैं कि मामलों की सही संख्या आधिकारिक अनुमान से 15 गुना अधिक हो सकती है।

पेरू 119,959 मामलों के साथ दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

WHO के आपात निदेशक माइक रयान ने कहा, “दक्षिण अमेरिका इस बीमारी के लिए एक नया केंद्रबिंदु बन गया है ... हमने कई दक्षिण अमेरिकी देशों में मामलों की बढ़ती संख्या देखा है, लेकिन निश्चित रूप से इस बिंदु पर सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील है।”

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

नवीनतम भारत के करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 138,536
  • मृत्यु: 4,024
  • रोगमुक्त: 57,692

नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 5,491,195
  • मृत्यु: 346,335
  • रोगमुक्त: 2,298,806

करोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,684,861
  • ब्राजील: 363,211
  • रूस: 344,481
  • स्पेन: 282,852
  • यूनाइटेड किंगडम: 259,559

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 99,277
  • यूनाइटेड किंगडम: 36,793
  • इटली: 32,785
  • स्पेन: 28,752
  • फ्रांस: 28,367

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ] 

[इस खबर को अंतिम बार 25 मई, 2020 को सुबह 5 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले