करोनावायरस महामारी: भारत में Covid-19 मामलों में तेज़ी, ICMR ने अपने ‘चरम’ रिपोर्ट को किया ख़ारिज; बीजिंग में नया प्रकोप
(तस्वीर एस जे ऑब्जिओ/अनपलाश)
नई दिल्ली: भारत में करोनावायरस संक्रमण का फैलना तेज़ी से जारी है। देश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन 11,000 नए करोनावायरस (Covid-19) मामले पंजीकृत किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटों में 11,502 ताज़ा संक्रमण देखे।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में करोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या अब 343,026 है और पिछले 24 घंटों में 395 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब 9,915 है।
ICMR ने अपनी Covid-19 ‘पीक प्रीडिक्शन’ रिपोर्ट को परित्याग किया
सोमवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च/ICMR) द्वारा गठित एक अनुसंधान समूह के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन रिपोर्ट को परित्याग कर दिया है। इस रिपोर्ट को मीडिया ने रविवार को प्राप्त किया था। इसमें कहा गया था कि लॉकडाउन ने महामारी के चरम (पीक) को अनुमानित 34 से 76 दिनों तक बढ़ा दिया। लॉकडाउन ने संक्रमण की संख्या को 69 से 97 प्रतिशत तक कम करने में मदद की जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को महामारी के लिए तैयार होने में समय मिला।
मीडिया ने अनुसंधान समूह की रिपोर्ट के हवाले से कहा: "लॉकडाउन के बाद जन स्वास्थ्य उपायों को बढ़ाए जाने और इसके 60 प्रतिशत कारगर रहने की स्थिति में महामारी नवंबर के पहले हफ्ते तक अपने चरम पर पहुंच सकती है। इसके बाद 5.4 महीनों के लिए आइसोलेशन बेड, 4.6 महीनों के लिए आईसीयू बेड और 3.9 महीनों के लिए वेंटिलेटर कम पड़ जाएंगे।"
सोमवार को ICMR ने कहा कि यह रिपोर्ट "भ्रामक" है और यह संस्था की "आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाती है"।
The news reports attributing this study to ICMR are misleading. This refers to a non peer reviewed modelling, not carried out by ICMR and does not reflect the official position of ICMR. pic.twitter.com/OJQq2uYdlM
— ICMR (@ICMRDELHI) June 15, 2020
बीजिंग में Covid-19 का नया प्रकोप, 100 से अधिक मामले दर्ज़
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को कहा कि चीन की राजधानी बीजिंग ने करोनोवायरस संक्रमण का एक नया प्रकोप देख रहा है। पिछले हफ्ते वहां 100 से अधिक रोगियों को बीमारी के साथ अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने देशों को चेतावनी दी है कि वे Covid-19 संक्रमण के संभावित पुनरुत्थान के लिए सतर्क रहें क्योंकि वे लॉकडाउन प्रतिबंधों में आसानी करते हैं।
यह ऐसे समय में आया है जब यूरोप के देश भी लोगों की यात्रा के लिए अपनी सीमाएँ खोल रहे हैं।
WHO ने कहा कि नया प्रकोप बीजिंग के आकार और कनेक्टिविटी को देखते हुए चिंता का कारण था।
वीडियोकॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बात करते हुए WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा। “यहां तक कि उन देशों में भी जिन्होंने ट्रांसमिशन को दबाने की क्षमता का प्रदर्शन किया है, देशों को पुनरुत्थान की संभावना के प्रति सचेत रहना चाहिए।”
नए प्रकोप का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते, चीन ने बीजिंग में मामलों के एक नए समूह की रिपोर्ट की, उस शहर में 50 से अधिक दिनों के बाद ये पहले मामलें हैं। अब 100 से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। प्रकोप की उत्पत्ति और सीमा की जांच की जा रही है।”
नया कोरोनावायरस, जिसे Covid-19 और SARS-CoV-2 भी कहा जाता है, चीन के हुबेई प्रांत में वुहान से उत्पन्न हुआ।
जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के वैश्विक करोनावायरस नवीनतम आँकड़े
नवीनतम भारत के करोनावायरस आँकड़े:
- पुष्टि: 343,026
- मृत्यु: 9,915
- रोगमुक्त: 180,320
नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:
- पुष्टि: 8,070,118
- मृत्यु: 437,455
- रोगमुक्त: 4,176,084
करोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:
- संयुक्त राज्य अमेरिका: 2,175,634
- ब्राजील: 873,963
- रूस: 537,210
- भारत: 343,026
- यूनाइटेड किंगडम: 296,857
करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:
- संयुक्त राज्य अमेरिका: 118,174
- ब्राजील: 43,485
- यूनाइटेड किंगडम: 41,736
- इटली: 34,371
- फ्रांस: 29,436
[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]
अपना कमेंट यहाँ डाले