करोनावायरस: भारत में Covid-19 मामले 7 लाख पार, 20,000 से अधिक मृत्यु; महामारी के कारण वैश्विक एचआईवी/एड्स के प्रयासों को बड़ा झटका
नॉर्वे के बायर्न में करोनोवायरस महामारी को दर्शाती एक अंडरपास की दीवार पर एक भित्ति। (फोटो: डैनियल टैफजॉर्ड/अनस्प्लैश)
नई दिल्ली: भारत ने रूस को पछाड़ते हुए सोमवार को वैश्विक करोनोवायरस (Covid-19) संक्रमणों की संख्या में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। भारत अब सूची में 700,000 से अधिक मामलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील से पीछे है। देश में इस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या अब 20,000 से अधिक हो गयी है।
अमेरिका ने सोमवार तक 30 लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं जबकि ब्राजील ने 16 लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में पूरी तरह ठीक होने वाले 439,716 मरीज हैं। यह कुल मामलों का लगभग 61 प्रतिशत है।
दिल्ली में Covid-19 मामले 1 लाख से ऊपर
इस बीच, सोमवार को करोनावायरस मामलों में 100,000 का आंकड़ा पार करने वाला दिल्ली मुंबई के बाद दूसरा शहर बन गया है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 1,397 नए मामले और संक्रमण से 48 नई मौतें हुईं।
अब तक, 72,088 लोग बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 25,620 लोग अभी भी उपचाराधीन हैं।
एचआईवी/एड्स के खिलाफ लड़ाई में Covid-19 का प्रतिकूल असर: संयुक्त राष्ट्र
सोमवार को एक चेतावनी में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि अगर लंबे समय तक इलाज बाधित है तो Covid-19 अतिरिक्त पांच लाख एड्स (AIDS) से होने वाली मौतों का कारण बन सकता है। एक सप्ताह की वर्चुअल इंटरनेशनल एड्स कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में UN ने कहा कि करोनोवायरस महामारी के दुनिया को जकड़ने पहले ही एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) के सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे की चेतावनी को समाप्त करने की अपनी लक्ष्य से दूर भटक रही थी। अब Covid-19 के कारण इसे रस्ते पर लाना और कठिन हो जायेगा।
विश्व निकाय की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एड्स से संबंधित मौतों को 500,000 कम रखने और नए एचआईवी संक्रमण 500,000 से नीचे रखने का उसका 2020 का लक्ष्य अब पूरा नहीं होगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “इससे पहले एचआईवी महामारी की तरह Covid-19 महामारी हमारे विश्व की कमजोरियों को उजागर कर रही है, जिसमें लगातार आर्थिक और सामाजिक असमानताएं और सार्वजनिक स्वास्थ्य में अपर्याप्त निवेश शामिल हैं।”
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है: “एचआईवी/एड्स के उच्च जोखिम वाले प्रमुख आबादी को और अधिक खतरे में डाला जा रहा है क्योंकि दवाओं के वितरण और वितरण और लॉकडाउन (तालाबंदी) उन्हें सामान्य से भी अधिक कमजोर बना रही है।”
जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के वैश्विक करोनावायरस नवीनतम आँकड़े
भारत के नवीनतम करोनावायरस आँकड़े:
- पुष्टि: 718,872
- मृत्यु: 20,171
- रोगमुक्त: 439,716
नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:
- पुष्टि की गई: 11,640,586
- मृत्यु: 538,284
- रोगमुक्त: 6,585,971
करोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:
- संयुक्त राज्य अमेरिका: 3,003,898
- ब्राजील: 1,604,585
- भारत: 718,872
- रूस: 687,862
- पेरू: 302,718
करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:
- संयुक्त राज्य अमेरिका: 132,679
- ब्राजील: 64,900
- यूनाइटेड किंगडम: 44,236
- इटली: 34,869
- मेक्सिको: 30,639
[स्रोत: वर्ल्डोमीटर]
अपना कमेंट यहाँ डाले