बुलंदशहर हिंसा में शामिल 28 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज जिनमे से 8 दक्षिणपंथी गुटों से सम्बंधित 

Team Suno Neta Friday 7th of December 2018 08:51 PM
(0) (0)

जीतू फौजी (ऊपर) इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या में मुख्य संग्दिग्ध हैं।

नई दिल्ली: बुलंदशहर में कथित गौहत्या के बाद भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर के साथ एक युवक की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 28 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज किया हैं। इनमे 8 लोग दक्षिणपंथी संगठन, जैसे बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद्, से सम्बन्ध रखते हैं। FIR दर्ज करने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी का अभियान भी तेज कर दिया गया है।

हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का संग्दिग्ध हत्यारा जीतू फौजी – जो सेना में एक जवान हैं और कश्मीर में तैनात हैं – सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

बुलंदशहर पुलिस द्वारा तैयार प्राथमिकी में नामित 28 व्यक्तियों में आठ बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और भाजपा युवा मोर्चा जैसे दक्षिणपंथी संगठनों के हैं।प्रथिमिकी में दर्ज कोई भी व्यक्ति नियमित नौकरी नहीं करता है। अन्य में ज्यादातर किसान और कॉलेज के छात्र शामिल हैं जिन्हें  हिंसा के दौरान स्याना पुलिस स्टेशन के पास देखा गया था। इन लोगों का अभी तक किसी भी समूह के साथ सम्बन्ध का पता नहीं चला है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले