बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन 

Team Suno Neta Thursday 30th of April 2020 08:59 PM
(0) (0)

ऋषि कपूर (4 सितम्बर, 1952–30 अप्रैल 2020)

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर रक्त कैंसर से पीड़ित थे, जिसका 2018 में निदान किया गया था।

सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद कपूर को बुधवार रात शहर के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता का न्यूयॉर्क में उनके कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन वह भारत वापस आ गए क्योंकि वह काम करना जारी रखना चाहते थे।

ऋषि कपूर का जन्म मुंबई (तब बॉम्बे) में 4 सितंबर, 1952 को एक ऐसे परिवार में हुआ था जो पहले से ही भारतीय फिल्म उद्योग में अच्छी तरह से स्थापित था। वह प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे, पृथ्वीराज कपूर के पोते और शम्मी कपूर और शशि कपूर के भतीजे थे।

कपूर ने अपने पिता राज कपूर के "मेरा नाम जोकर" (1970) में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। एक वयस्क के रूप में उनकी पहली भूमिका फिर से उनके पिता की फिल्म "बॉबी" (1973) में थी। यह एक किशोर रोमांस के ऊपर फ़िल्म थी जहां वे डिंपल कपाड़िया के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इस भूमिका के लिए कपूर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

हालाँकि कपूर ने अपनी अधिकांश फ़िल्मों में रोमांटिक भूमिकाएँ निभाईं, वे एक बहुमुखी अभिनेता थे। उन्होंने कई हल्की-फुल्की कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर किए। उन्होंने कुछ फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका भी निभाई।

ऋषि कपूर का दोपहर में मुंबई के चंदवाडी श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी बेटी को छोड़कर परिवार के सदस्य और कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं। बेटी दिल्ली में थी।

कपूर अपनी पत्नी नीतू सिंह, दो बच्चे – बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी, भाई रणधीर और राजीव, भतीजे करिश्मा और करीना, और बड़े कपूर परिवार के अलावा दूसरे सदस्यों को छोड़ गए।

यह लगातार दूसरा दिन है जब बॉलीवुड ने अपने दो प्रतिष्ठित अभिनेताओं को एक के बाद एक कैंसर से खो दिया। बुधवार को इरफ़ान ख़ान का मुंबई के एक अन्य अस्पताल में निधन हो गया था। फ़िल्म “डी-डे” (2013) में दोनों ने साथ काम किया।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले