लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 116 सीटों के लिए लगभग 66% मतदान दर्ज, बंगाल में हिंसा के दौरान 1 की मौत 

Team Suno Neta Tuesday 23rd of April 2019 11:27 PM
(20) (2)

नई दिल्ली: ईवीएम में गड़बड़ी और छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल में एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

चुनाव आयोग के आधिकारिक वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार रात 10 बजे तक लगभग 66 प्रतिशत योग्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह अभी भी आने वाले डेटा के साथ बदलने की संभावना है।

यह चल रहे आम चुनाव का सबसे बड़ा चरण था जहां 13 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के निर्वाचन क्षेत्रों के साथ 117 के लिए मतदान हुआ था। राज्यों में, असम में योग्य मतदाताओं में से 80.75 प्रतिशत मतदान किया और सभी राज्यों में सबसे अधिक मतदान हुआ। जम्मू और कश्मीर में सबसे कम 12.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जहाँ अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग हुई। सुरक्षा कारणों की वजह से इस सीट के लिए चुनाव तीन चरणों में हो रहा है।

दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेश में 79.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव के चरण 1 में 69 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि चरण 2 में भी लगभग आज जैसे ही मतदान हुआ था।

चरण 3 में मतदान बंगाल और कुछ इलाकों को छोड़ शांतिपूर्ण था। पश्चिम बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

केरल, गोवा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से ईवीएम की खराबी की सूचना मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी के दो पोलिंग एजेंट भी कथित रूप से त्रिपुरा में एक मतदान केंद्र के अंदर गड़बड़ी करने के कारण गिरफ़्तार किए गए।

चरण 3 के समापन के साथ 302 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान पूरा हो गया है।

मतदान प्रतिशत का राज्यवार ब्रेक-अप: 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश (UT)

निर्वाचन क्षेत्रों

मतदान प्रतिशत

असम

4

80.75%

बिहार

5

59.97%

छत्तीसगढ़

7

68.41%

गोवा

2

73.88%

गुजरात

26

63.68%

जम्मू और कश्मीर*

1

12.86%

कर्नाटक

14

67.71%

केरल

20

72.64%

महाराष्ट्र

14

59.34%

ओड़िशा

6

61.51%

त्रिपुरा

1

79.92%

उत्तर प्रदेश

10

61.40%

पश्चिम बंगाल

5

79.91%

दादरा और नगर हवेली (UT)

1

79.59%

दमन और दीव (UT)

1

71.82%

 *अभी तक मतदान संपन्न नहीं हुआ 

निर्वाचन क्षेत्रों और चरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

चरण 3 में बड़े नामों में शामिल थे:

राहुल गांधी (कांग्रेस/वायनाड), अमित शाह (भाजपा/गांधीनगर), जयाप्रदा (भाजपा/रामपुर), आज़म खान (समाजवादी पार्टी/रामपुर), शशि थरूर (कांग्रेस/तिरुवनंतपुरम), साम्बित पात्रा (भाजपा/पुरी), शरद यादव (लोकतांत्रिक जनता दल/मधेपुरा), मुलायम सिंह यादव (समाजवादी पार्टी/मैनपुरी), शिवपाल यादव (प्रगति समाजवादी पार्टी/फिरोजाबाद), बी वई राघवेंद्र (भाजपा/शिवमोग्गा), और संतोष गंगवार (भाजपा/बरेली), वरुण गांधी (भाजपा/पीलीभीत)।

लोकसभा चुनाव के चरण 4 के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 71 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का रिपोर्ट। 
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का रिपोर्ट।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले