हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे: भाजपा बहुमत से वंचित, JJP और निर्दलीयों के हाट सत्ता की चाबी
नई दिल्ली: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपना बहुमत हासिल करने में विफल रही। गुरुवार शाम को मतों का गणना लगभग पूरी होने तक पार्टी 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में केवल 40 सीटें हासिल करने में सफल रही। दूसरी ओर, कांग्रेस ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी को 31 सीटें मिलीं।
निर्दलीय और दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) को क्रमश सात और 10 सीटें मिली हैं। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को और हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) को एक-एक सीट मिली।
दुष्यंत सिंह की JJP ने खट्टर सरकार के खिलाफ बढ़ती जाट असन्तुस्ता पर चुनाव लड़ा था। विजयी निर्दलीय उम्मीदवारों में पूर्व कांग्रेस विधायक गोपाल गोयल कांडा शामिल हैं जिन पर अपनी एक महिला कर्मचारी – गीतिका शर्मा – को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वह पहले ही भाजपा को “बिना शर्त समर्थन” की पेशकश कर चुके हैं।
कुछ संकेत मिले हैं कि जेजेपी भाजपा का समर्थन करेगी, इस तथ्य के बावजूद कि उसने खट्टर सरकार को निशाना बनाते हुए चुनाव लड़ा।
नई हरयाणा विधानसभा:
पार्टी | सीटें जीती |
भाजपा | 40 |
कांग्रेस | 31 |
JJP | 10 |
INLD | 1 |
HLP | 1 |
निर्दलीय | 7 |
कुल संख्या | 90 |
अपना कमेंट यहाँ डाले