चीन ने जम्मू कश्मीर और अरुणाचल को भारत का हिस्सा बताने वाला नक्शा हटाया 

Shruti Dixit  Monday 29th of April 2019 06:27 PM
(11) (7)

चीन (नक्शा)

नई दिल्ली बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की वेबसाइट ने उस नक्शे को हटा दिया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया था। शुक्रवार ही चीन ने BRI के दूसरे समिट में चीन ने अपने एक नक्शे में पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया था।

चीन के इस कदम पर सबको हैरानी भी हुई थी, लेकिन ठीक एक दिन बाद ही चीन पलट गया। इससे पहले बीजिंग में BRI के दूसरे समिट में चीन ने अपने एक नक्शे में पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया था। BRI चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सबसे पसंदीदा परियोजना है। इस परियोजना का मकसद दुनियाभर में चीन के निवेश से बुनियादी परियोजनाओं का विकास करना और चीन के प्रभुत्व को बढ़ाना है।

साथ ही इस नक्शे में भारत को भी बीआरआई परियोजना में शामिल बताया गया था। जबकि भारत इस परियोजना का विरोध करता रहा है।
क्योंकि इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पाओके) में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का निर्माण किया जा रहा है। भारत पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का ही हिस्सा मानता है। ऐसे में भारत की इजाजत के बिना चीन वहां इस परियोजना पर काम कर रहा है। जो कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन है।

वहीं भारत ने बीजिंग में तीन दिन तक चलने वाले बीआरआई के दूसरे सम्मेलन का भी बहिष्कार किया है। इस बार इसमें 37 देश शामिल हो रहे हैं।  चीन के कहने के बावजूद साल 2017 में हुए इसके पहले सम्मेलन में भी भारत शामिल नहीं हुआ था। इससे पहले चीन ने ऐसे हजारों नक्शे भी नष्ट कर दिए हैं, जिनमें अरुणाचल प्रदेश को भारत का भाग बताया गया था। बता दें चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने क्षेत्र का हिस्सा मनता है और उसे दक्षिणी तिब्बत कहता है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले