आत्मनिर्भर अभियान: सरकार का बूस्टर पैकेज की दूसरी किश्त प्रवासी श्रमिकों, किसानों पर केंद्रित 

Team Suno Neta Thursday 14th of May 2020 08:21 PM
(0) (0)

निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: सरकार ने ₹20 लाख करोड़ के बूस्टर पैकेज को खर्च करने की अपनी दूसरी योजना का खुलासा किया जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को की। जहां ₹5.5 लाख करोड़ से अधिक की पहली किश्त सूक्ष्म, मध्यम और छोटे उद्यमों को समर्पित थी, वहीं दूसरी किश्त किसानों और गरीब मजदूरों पर केंद्रित है, जिसमें प्रवासी श्रमिक और सड़क पर सामान बेचने वाला भी शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने देश के करोनोवायरस से चोटिल अर्थवयवस्था को दुरुस्त करने को बूस्टर पैकेज की घोषणा करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान का नाम दिया था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मीडिया के सामने सरकार की योजना का खुलासा किया। बुधवार को उहोने पैकेज की पहली किस्त की योजना का खुलासा किया था।

सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार उन प्रवासी श्रमिकों को ₹3,500 करोड़ का मुफ्त खाद्यान्न वितरित करेगी, उनको भी जिनके पास केंद्रीय या राज्य पीडीएस (राशन) कार्ड नहीं हैं। सीतारमण ने कहा कि आधार से जुड़ा “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” को जारी किया जाएगा  जो “पीडीएस के अंदर आने वाली 83 प्रतिशत आबादी को कवर करेगी और इससे 23 राज्यों में 67 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाएगा”। उन्होंने यह भी कहा कि कार्ड इस साल अगस्त तक पुरे देश में पोर्टेबल हो जाएगा, यानि की किसी एक राज्य का कार्ड दूसरे राज्य में भी चलेगा।

इसके अलावा, वित्तमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सस्ती किराये की आवासीय योजना की घोषणा की। सरकार ने देशभर के लगभग 50 लाख सड़कों पे अपना सामान बेचने वालों के लिए ₹5,000 करोड़ विशेष क्रेडिट सुविधा भी प्रदान की।

सरकार द्वारा प्रवासी कामगारों की दुर्दशा पर आंखें मूंदने का आरोपों पर सीतारमण ने कहा, “हम (उनके दुर्दशा के प्रति) सचेत हैं। हम प्रवासि मज़दूरों का देखभाल कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न तरीकों से (राहत) दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राज्यों को प्रवासियों के लिए आश्रय स्थापित करने और उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

करोनावायरस को रोकने के लिए लगाई गई राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) के वजह से प्रवासी मज़दूर देश में सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और बिना पैसे और खाने के शहरों में फंस गए। इससे निकलने के लिए लाखों मज़दूर जोख़िम उठाते हुए अपने घरो के लिए सैकड़ो और कभी-कभी हज़ारों किलोमीटर की यात्रा पर अपने परिवारजनों – जिसमे बुज़ुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं – के साथ पैदल तक निकल पड़े।    

किसानों के लिए सीतारमण ने कहा, “आज की पहल प्रवासी श्रमिकों, सड़क में सामान विक्रेताओं, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार और छोटे किसानों पर केंद्रित है। तीन करोड़ सीमांत किसान पहले ही रियायती दरों पर ₹4 लाख करोड़ के ऋण का लाभ उठा चुके हैं।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) किसानों को फसल ऋण देने के लिए ग्रामीण सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को ₹30,000 करोड़ का अतिरिक्त पुनर्वित्त समर्थन देगा।

वित्तमंत्री ने लगभग 2.5 करोड़ किसानों को ₹2 लाख करोड़ की रियायती ऋण रेखा देने की घोषणा की जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है। इसमें मछली पकड़ना, मछली पालन और पशुपालन शामिल हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर दूसरा मीडिया ब्रीफिंग का पूरा वीडियो:

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

करोनावायरस से दुनिया भर में अब तक 300,000 मौत

गुरुवार को भारत में करोनावायरस संक्रमणों की संख्या लगभग 82,000 हो गई। देश में इस दिन 3,942 नए मामले सामने आए और इस संक्रमण से 98 की मौतें हुईं।

दुनिया भर में नए करोनोवायरस (Covid-19) महामारी के कारण होने वाले मौतों का आंकड़ा 300,000 गुरुवार को पार कर गया है। इस दिन संक्रमणों की कुल संख्या 45 लाख का अंक को पार कर गई। 14.5 लाख से अधिक संक्रमण और 86,500 मौतों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में सबसे ज़्यादा करोनोवायरस प्रभावित देश है।

नवीनतम भारत के करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 81,997
  • मृत्यु: 2,649
  • रोगमुक्त: 27,969

नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 4,509,271
  • मृत्यु: 302,336
  • रोगमुक्त: 1,697,595

करोनोवायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,451,696
  • स्पेन: 272,646
  • रूस: 252,245
  • यूनाइटेड किंगडम: 233,151
  • इटली: 223,096

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 86,603
  • यूनाइटेड किंगडम: 33,614
  • इटली: 31,368
  • स्पेन: 27,321
  • फ्रांस: 27,425

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 15 मई, 2020 को सुबह 3.20 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले