टिकटों की मारामारी के बीच भाजपा ने जारी की 43 प्रत्याशियों की सूची, कई वरिष्ठ नेता टिकट से वंचित  

Team Suno Neta Wednesday 27th of March 2019 10:43 AM
(11) (3)

मुरली मनोहर जोशी

नई दिल्ली: भाजपा ने मंगलवार को 43 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस बार भाजपा ने कुछ वरिष्ठ और पूर्व सांसदों को सीटें न देकर नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। इनमे सबसे बड़ा फैसला कानपुर की सीट से भाजपा  दिग्गज़ मुरली मनोहर जोशी को टिकट न देना है। इसके अलावां बैंगलोर साउथ से स्वर्गीय नेता अनंत कुमार की पत्नी को भी टिकट नहीं दिया गया है।

भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष जोशी ने टिकट से वंचित होने पर अपनी नाराजगी को कानपुर के मतदाताओं को संबोधित एक पत्र जारी करके कहा कि उन्हें पार्टी महासचिव (संगठन) रामलाल का फोन आया है और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है। 85 वर्षीय जोशी को सिर्फ चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा गया है क्योंकि यह तय किया गया है कि 91 वर्षीय पार्टी संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से नहीं लड़ेंगे।

मंगलवार को प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए भाजपा ने यूपी के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची में महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी को उनकी वर्तमान सीट क्रमशः पीलीभीत और सुल्तानपुर से बदला गया।

एक अन्य दिलचस्प कदम उठाते हुए भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को पार्टी में शामिल करते हुए यूपी के रामपुर से सपा नेता आज़म खान के खिलाफ उतारा है।

उत्तर प्रदेश की एक अन्य कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, जो पहले यूपी कांग्रेस की प्रमुख थीं, अब भाजपा से इलाहाबाद के प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। रीता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जाने-माने नेता स्वर्गीय एच एन बहुगुणा की बेटी हैं।इस सीट से पार्टी के मौजूदा सांसद श्यामा चरण गुप्ता सपा में शामिल होकर बाँदा से चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार में भाजपा ने पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है। पहले इस सीट से बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जीते थे।

भाजपा पार्टी का निर्णय कई दिग्गजों के अनुरूप नहीं है क्योकि वे युवा नेताओं के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए नामित नहीं किए जा रहे हैं। 2019 का चुनाव पार्टी में वाजपेयी-आडवाणी के युग में देखी गई चुनावी राजनीति पर पर्दा डाल देगा। भाजपा ने इस बार बी सी खंडूरी, करिया मुंडा, कलराज मिश्र, बिजॉय चक्रवर्ती को 80 वर्ष से अधिक की उम्र में टिकट नहीं दिया।

भाजपा ने आशचर्यजनक घोषणा करते हुए कर्नाटक भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को बैंगलोर दक्षिण से टिकट दिया है।

भाजपा ने यूपी में 62 सहित 349 उम्मीदवारों की घोषणा की है। यूपी में दो सीटें गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के लिए छोड़ी गई हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह यूपी की बाकी 16 सीटों का फैसला करेंगे, जहां मौजूदा सांसदों के स्थान पर आने की संभावना है, और घोषणा में देरी के पीछे एक कारण असंतोष और विद्रोह की संभावनाओं को कम करना है। पार्टी ने यूपी में अब तक 14 सांसदों को छोड़ दिया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने घोषणा की कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को 2014 में जीती हुई सीट गाजीपुर से चुना गया है।

गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल  होकर 23 मई को वोटों की गिनती के साथ समाप्त होंगे।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले