श्रीलंका ब्लास्ट: विदेश मंत्रालय ने 5 भारतीयों की मौत की पुष्टि की; 4 JD(S) कार्यकर्ता मारे गए, मृतकों का आंकड़ा 290 पार 

Shruti Dixit  Monday 22nd of April 2019 04:37 PM
(20) (9)

कोलंबो के संत अन्थोनी चर्च का ब्लास्ट के बाद का दृश्य। 

नई दिल्ली श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 5 भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में सहित 8 जगहों पर एक के बाद एक हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है और 400 से अधिक लोग घायल हैं। दरअसल यह धमाका उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। चर्च के बाहर भीड़ थी। धमाके में कई विदेशी नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया,  “भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो में बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने उन्हें तीन भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी है. उनके नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं। हम आगे के विवरणों के बारे में पता लगा रहे हैं।”

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो में बताया कि नेशनल अस्पताल ने उन्हें 3 भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी है। मरने वालों के नाम लक्ष्मी (ट्वीट में गलती से नाम-Lokashini), नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं, साथ ही लिखा कि आगे की जानकारी के लिए पता लगा रहे हैं। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पुष्टि की कि हमलों में मारे गए पांच भारतीयों में से चार उनकी पार्टी, जनता दल (सेकुलर) के कार्यकर्ता हैं, और तीन अन्य सात में से सात लापता हैं जो कोलंबो के दौरे पर थे।

कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में कहा, “सभी पीड़ित कर्नाटक के JD(S) कार्यकर्ता थे और श्री लंका के दौरे पर थे। जघन्य हमले में उनके जीवन की क्षति पर मुझे गहरा दुख हुआ है। वे हमारी पार्टी के भी प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे और उनकी मृत्यु ने हमें बहुत दुःख पहुँचाया है।”

हालांकि, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जानकारी दी है कि इस बम धमाके में मरने वालों में एक केरल की महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कासरगोड की रहने वाली 58 वर्षीय पीएस रसिना के शव को जल्द से जल्द वापस लाए जाने के कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस धमाके की निंदा करते हुए कहा कि दुनिया में सांप्रदायिक हिंसा को खत्म करने का यही समय है। 

विजयन ने कहा कि एनओआरकेए के अधिकारी उच्चायुक्त कार्यालय और रिश्तेदारों से संपर्क में हैं, साथ ही कहा कि हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि ईस्टर के दिन हुआ यह हमला सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समय देशों को सांप्रदायिक हिंसा के कब्जे से बचाने का है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने महिला रसिना की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपनों को खोया है। रिपोर्ट के अनुसार, रसिना कोलंबो की शांगरी-लॉ होटल में रुकी हुई थीं और वहां विस्फोट में उनकी मौत हो गई।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले