लोकसभा चुनाव के चरण 5 में 51 सीटों पर 63.4% मतदान, बंगाल सबसे आगे 

Team Suno Neta Monday 6th of May 2019 11:58 PM
(19) (14)

नई दिल्ली  लोकसभा चुनाव 2019  में पांचवें चरण के मतदान में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले सहित सात राज्यों में फैले 51 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।। पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर 63 फीसदी से ज्‍यादा मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 74.68 फीसदी मतदान हुआ। 

चुनाव आयोग के आधिकारिक वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार, इस चरण में 63.38 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह आंकड़ा बदलने की संभावना है क्योंकि डेटा अभी भी आ रहा है। पांचवें चरण के समापन के साथ लोकसभा सीटों की कुल संख्या (543) का 78 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटों पर मतदान हुआ।

इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठता दांव पर है। इस चरण में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का ईवीएम में कैद हो जाएगा। आज सात राज्यों में 51 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सत्तारूढ़ भाजपा और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है, क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की।

कुछ छिटपुट घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। अमेठी के पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है। एक बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस को वोट दिलाने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद ही चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग के लिए 8899 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 87 लाख 49 हजार 847 मतदाता पंजीकृत थे। पांच सीटों पर कुल मिलाकर 57.86 वोटिंग हुई, जो 2014 के 55.69 प्रतिशत के आंकड़े से दो फीसदी ज्यादा है। वहीं, यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में 182 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां 28,100 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 50 लाख 68,296 वोटर रजिस्टर्ड थे। यहां कुल 57.33 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि 2014 में 56.92 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य अनुसार वोटिंग प्रतिशत

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश (UT)

निर्वाचन क्षेत्रों

मतदान प्रतिशत

बिहार

5

57.76%

जम्मू और कश्मीर

2

19.55%

झारखण्ड

4

65.05%

मध्य प्रदेश

7

68.99%

राजस्थान

12

63.73%

उत्तर प्रदेश

14

57.93%

पश्चिम बंगाल

7

74.68%

निर्वाचन क्षेत्रों और चरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

चरण 2 में चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रमुख नाम हैं: राहुल गांधी (कांग्रेस/अमेठी), सोनिया गांधी (कांग्रेस/रायबरेली), स्मृति ईरानी (भाजपा/अमेठी), राजनाथ सिंह (भाजपा/लखनऊ), पूनम सिन्हा (समाजवादी पार्टी/लखनऊ), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी/अनंतनाग), राज्यवर्धन सिंह राठौर (भाजपा/जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (कांग्रेस/चूरू), राजीव प्रताप रूडी (भाजपा/सारण), चंद्रिका राय (राजद/सारण)।

[This story was updated at 11.57pm, Monday, May 6, 2018]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले