कोरोनावायरस महामारी: भारत में 800 से अधिक नए मामलों के साथ COVID-19 के प्रकोप में सबसे बड़ी वृद्धि, मरने वालों की संख्या 220 

Team Suno Neta Thursday 9th of April 2020 11:56 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को एक दिन में 809 मामलों सामने आने  के साथ नए कोरोनावायरस संक्रमणों में तेजी देखी। यह बुधवार की गिनती से 30 फीसदी की बढ़ोतरी है। दिन में संक्रमण से अकेले एक दिन की मौतों की एक रिकॉर्ड संख्या भी देखी गई। 48 नई मौतों के साथ नए कोरोनोवायरस, COVID-19, से नवीनतम मृतकों की संख्या 226 हो गई है।

राज्यों में से महाराष्ट्र 229 ताजे मामलों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद तमिलनाडु (96), राजस्थान (80), गुजरात (76) और दिल्ली (51) हैं।

देश के कुल COVID-19 मामलों में महाराष्ट्र है हिस्सा 20 प्रतिशत है और कुल मृतकों का 40 प्रतिशत है। राज्य का मामला घातक दर (CFR) बुधवार को 6.2 प्रतिशत से बढ़ गया, जो देश के औसत CFR (2.9 प्रतिशत) से दोगुना से भी अधिक है।

विशेष समुदाय को कलंकित न करें’

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी (सलाह) जारी कर लोगों से COVID-19 के प्रसार के लिए किसी भी समुदाय या क्षेत्र को कलंकित नहीं करने को कहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात की मार्च की एक सभा में देश भर में COVID-19 मामलों में बृद्धि के बाद मुस्लिम समुदाय को भड़काने के मद्देनजर, मंत्रालय ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की जिसमें कहा गया की स्वास्थ्य आपात स्थिति में लोगों और समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रहों, सामाजिक अलगाव और कलंक के कारण भय और चिंता पैदा हो सकती है और इस तरह के व्यवहार से सांप्रदायिक तनाव, अराजकता और अनावश्यक सामाजिक व्यवधान पैदा हो सकते हैं।

यह सलाह भारत में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि द्वारा कुछ संप्रदायों को "कलंकित" करने से लड़ने का आग्रह करने के एक दिन बाद आया। एक स्रोत-आधारित इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के समन्वयक रेनाटा लोक-डेसालियन ने एक बैठक के दौरान प्रवासी मजदूरों के मुद्दों और कुछ संप्रदायों को कलंकित करने से लड़ने के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की इस बैठक की अध्यक्षता निति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत ने की।

भारतीय जनता पार्टी के कई समर्थकों ने, विशेष रूप से सोशल मीडिया पर, “#कोरोनाजिहाद” और “मार्काज़ साजिश” जैसे अभियानों के लिए तब्लीगी जमात का हवाला दिया। यह भी देखा गया है कि कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने कुछ राज्यों में मुस्लिम फल और सब्जी विक्रेताओं को धमकाने और अपना विक्रय रोकने के लिए मजबूर किया जब की हिन्दू विक्रेताओं को आपने सामाग्री बेचने दी।

नवीनतम भारत के कोरोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 6,725
  • मृत्यु: २२६
  • रोगमुक्त: 620
  • सक्रिय: 5,879

नवीनतम दुनिया भर में कोरोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 1,595,350
  • मृत्यु: 95,455
  • रोगमुक्त: 353,975

कोरोनोवायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 461,437
  • स्पेन: 153,222
  • इटली: 143,626
  • फ्रांस: 118,781
  • जर्मनी: 118,181

कोरोनोवायरस से मौतों में शीर्ष 5 देश: 

  • इटली: 18,279
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 16,478
  • स्पेन: 15,447
  • फ्रांस: 12,228
  • यूनाइटेड किंगडम: 7,993

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 10 अप्रैल, 2020 को सुबह 6.08 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले