कोरोनावायरस महामारी: भारत में नए Covid-19 मामलों में तेज वृद्धि, नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था के लिए दूसरी वित्तीय पैकेज पर की चर्चा 

Team Suno Neta Saturday 2nd of May 2020 11:44 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत में शनिवार को नए कोरोनावायरस मामलों और मौतों में तेजी देखी गई। पिछले 24 घंटों में भारत ने 2,400 नए Covid-19 से संक्रमित लोगों और इस बीमारी से 100 नई मौतों को दर्ज किया। मृतकों में लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।

62-वर्षीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति त्रिपाठी को शनिवार नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नए कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमण के वजह से काफी खराब हो गई थी। उनकी बेटी और रसोइया भी कोरोनावायरस थे लेकिन अब वे इस  बीमारी से उबर चुके हैं।

जस्टिस एके त्रिपाठी मार्च 2019 से लोकपाल के सदस्य थे।

भारत में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या अब 39,500 को पार कर गई है और मौतों की कुल संख्या 1,300 से अधिक हो गई है।

शनिवार को 100 कोरोनावायरस से मौतों में गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में 20 मौतें दर्ज की गईं। अब तक ज़िले में  Covid-19 से 184 मौतें हुई हैं। गुजरात अब 4,700 से अधिक मामलों और 236 मौतों के साथ महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले हैं और राज्य में मरने वालों की संख्या अब 485 है।

पीएम दूसरे बूस्टर पैकेज के लिए किया बैठक 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोरोनावायरस से चोटिल अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए एक दूसरे वित्तीय पैकेज पर चर्चा करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की। बैठकों में प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और मंत्रिमंडल सचिवालय के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।

शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने MSME क्षेत्र के लिए वित्तीय पैकेज के लिए अनुरोध किया था और उम्मीद जताई कि इस पर जल्द ही एक घोषणा की जाएगी।

बिना दस्तावेज़ के प्रवासियों को मलेशिया ने लिया हिरासत में

मलेशिया में, अधिकारियों का हवाला देते हुए मीडिया ने बताया है कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत अधिकारी बिना दस्तावेज़ के प्रवासियों का धार-पकड़ कर रहा हैं। रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि कुआलालंपुर शहर के एक इलाके में – जहां कई विदेशी रहते हैं – शुक्रवार की छापेमारी के दौरान 586 बिना दस्तावेज़ के प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में म्यांमार के छोटे बच्चे और रोहिंग्या शरणार्थी शामिल हैं।

मलेशियाई पुलिस ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के बीच अन्य क्षेत्रों में यात्रा करने से इन प्रवासियों को रोकना आवश्यक था। अब तक उस देश में कुल 6,176 कोरोनावायरस मामले और उससे 103 की मौत दर्ज की गई है।

इस बीच कोरोनावायरस मामलों की वैश्विक संख्या 34 लाख को पार कर गई है और Covid-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 240,000 से अधिक हो गई है। 11.5 लाख से अधिक संक्रमण और 67,000 से अधिक मौतों के साथ अमेरिका अन्य देशों से काफी आगे चल रहा है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम कोरोनावायरस के वैश्विक आँकड़े 

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 39,699
  • मृत्यु: 1,323
  • रोगमुक्त: 10,819

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 3,470,277
  • मृत्यु: 243,966
  • रोगमुक्त: 1,114,164

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,154,931
  • स्पेन: 245,567
  • इटली: 209,328
  • यूनाइटेड किंगडम: 182,260
  • फ्रांस: 168,396

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 67,099
  • इटली: 28,710
  • यूनाइटेड किंगडम: 28,131
  • स्पेन: 25,100
  • फ्रांस: 24,760

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 3 मई, 2020 को सुबह 4.15 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले