कोरोनवायरस महामारी: राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की सम्भावना, देश में COVID-19 केस 5,000 पार  

Team Suno Neta Wednesday 8th of April 2020 06:33 AM
(0) (0)

एक पुलिसकर्मी लॉकडाउन दौरान घर से बाहर निकलने पर एक व्यक्ति को अपने लाठी से मारने के प्रयास करते हुए।

नई दिल्ली: केंद्र तीन सप्ताह के देशव्यापी तालाबंदी (लॉकडाउन) का विस्तार करने पर विचार कर रहा है, जो 25 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिनों के लिए लगाया गया था। कई राज्यों ने, जैसे कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और तेलंगाना, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान लगाए गए सभी या अधिकांश प्रतिबंधों को जारी रखा जाए।

लॉकडाउन 14 अप्रैल को उठाया जाना है।

मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दैनिक थांथी समूह के एक अंग्रेजी दैनिक में एक लेख में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लिखा: "लोगों के स्वास्थ्य और हमारे अर्थव्यवस्था के स्थिरीकरण के बीच बहस हो रही है जिसमे लोगों के स्वस्थ्य सबसे आगे है। अर्थव्यवस्था की चिंताएं किसी और दिन का इंतजार कर सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य नहीं। … वायरस के प्रसार के बारे में डेटा और अगले सप्ताह के दौरान इसकी दर के विश्लेषण के बाद रणनीति विकसित किया जाएगा। लॉकडाउन का अगला एक सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है और इसका असर के निर्णय पर पड़ेगा।”

इसे वर्तमान में केंद्र की मनोदशा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों को उठाने के लिए केंद्र का झुकाव हो सकता है। लोगों के व्यापक पैमाने में संचलन पर अंकुश अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि 14 अप्रैल के बाद कई दिनों तक देश में ट्रेन संचालन, उड़ानें या बसें नहीं चलेंगी।

इस बीच भारत में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों के संख्या 5,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खबर को प्रकाशित करने के समय देश में COVID-19 के आँकड़े इस प्रकार हैं:

• मामले: 5,311

• मृत्यु: 150

• रोगमुक्त: 421

• सक्रिय: 4,740

दुनिया भर में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़ों की नवीनतम संख्या इस प्रकार है:

• मामले: 1,426,096

• मृत्यु: 81,865

• रोगमुक्त: 300,054

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले