पश्चिम बंगाल में RSS और भाजपा के समर्थको की शव पेड़ में लटका पाया गया  

Amit Raj  Tuesday 11th of June 2019 11:18 AM
(34) (4)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। इस हिंसा में अबतक भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवा दी है। अब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं के शव पेड़ से लटके मिलने की खबर है।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता समतुल डोलुई का शव एक खेत के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसकी खोज हावड़ा के आमता के सरपोटा गांव के निवासियों ने की थी। डोलुई के परिवार और हावड़ा में भाजपा के नेताओं ने TMC पर दोष लगाया है। भाजपा के हावड़ा (ग्रामीण) अध्यक्ष अनुपम मलिक ने कहा, “दोलुई भाजपा का एक सक्रिय सदस्य था और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को उसने अपने बूथ से बढ़त दिलाई थी। उन्होंने अपने इलाके में ‘जय श्री राम’ की रैली निकालने के बाद से ही उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। TMC के असमाजिक तत्वों ने लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद उसके घर में तोड़-फोड़ की थी।”

बताया जा रहा है कि जब दोलुई के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था तब कुछ बदमाशों ने उसे छीनने की कोशिश की। जिसका कुछ गांवावलों ने विरोध किया और जिला प्रशासन से आरएएफ की तैनाती करने के लिए कहा। बता दें कि इससे एक दिन पहले RSS के वरिष्ठ नेता स्वदेश मन्ना भी अत्चाता गांव में पेड़ से लटके हुए मिले थे। मन्ना भी पिछले कुछ दिनों से “जय श्री राम” की रैलियां निकाल रहे थे।

मलिक का आरोप है कि दोनों ही मामलों में TMC के समर्थकों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की है। इस तरह की हत्या 2018 में पुरुलिया पंचायत चुनाव के दौरान भी हुई थी। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं के शव खंभों से लटके हुए मिले थे। हालांकि पुरुलिया की तरह दोलुई के शरीर पर कोई पोस्टर चिपका हुआ नहीं था। इधर, TMC विधायक पुलक रॉय ने इन हत्याओं में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इनकार किया है। पुलक रॉय का कहना है कि, “भाजपा हमें शर्मिंदा करना चाहती है।लेकिन हमारा कोई भी कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं है।”

दूसरी तरफ सोदेपुर में हुई एक अन्य घटना में दो सुरक्षाकर्मियों राकेश दास और सुजीत बिस्वास की लोहे के डंडे से पिटाई की गई। पिटाई का शक TMC ट्रेड यूनियन विंग के संदिग्ध सदस्यों पर है। खरदहा थाने में इंडियन नैशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाल ही में संदेशखली और उत्तर 24 परगना में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया था। मिदनापुर के केशियारी में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा संदेशखली तनाव का हवाला देते हुए पंचायत बोर्ड के गठन को रोक दिया गया था। दिलीप घोष ने कहा, “हमारे पास बहुमत है, इसके बावजूद हमें बोर्ड के गठन से रोकने की कोशिश की गई।” TMC के महासचिव पार्थ चटर्जी ने दावा किया कि भाजपा और उसके वर्कर्स TMC कार्यकर्ताओं और पुलिस को निशाना बनाते हुए साजिश रच रहे हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले