लोकसभा चुनाव: दिल्ली के लिए कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, मनोज तिवारी से भिड़ेंगी शीला दीक्षित 

Shruti Dixit  Monday 22nd of April 2019 05:13 PM
(21) (10)

शीला दीक्षित

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने जिन 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें शीला दीक्षित का नाम भी शामिल हैं, जो उत्तर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का मुकाबला इस बार बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा जो अभी मौजूदा सांसद भी हैं। शीला दीक्षित के लिए यह चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और अब वह लंबे समय बाद लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरी हैं।

संसदीय सीट    कांग्रेस उम्मीदवार

चांदनी चौक -  जेपी अग्रवाल

उत्तर-पूर्व  -  शीला दीक्षित

पूर्वी  -  अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली  -  अजय माकन

उत्तरी पश्चिमी -  राजेश लिलोठिया

पश्चिमी  -  महाबल मिश्रा

दक्षिणी  -  अभी उम्मीदवार घोषित नहीं

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर अलग-अलग जातीय समीकरण हैं। विधानसभा वार यहां हर सीट पर किसी न किसी जाति का दबदबा है। वहीं, उससे भी बड़ा मुद्दा प्रवासी आबादी और अनधिकृत कॉलोनियों का है। इस इलाके में सोनिया विहार, श्रीराम कॉलोनी, बुराड़ी जैसी बड़ी अनधिकृत कॉलोनियां है जहां बहुतायत में प्रवासी रहते हैं। वह जातीय समीकरण से ज्यादा विकास को तवज्जो देते है, जबकि कई जगहों पर जाति समीकरण हावी है। 2008 में दिल्ली की संसदीय सीटों के परिसीमन के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट का गठन हुआ। इसके अंतर्गत ये 10 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें सीमापुरी, गोकलपुरी, घोंडा, सीलमपुर, रोहतास नगर, बाबरपुर, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर, मुस्तफाबाद शामिल हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले