कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की, प्रिया दत्त, राज बब्बर भी शामिल  

Team Suno Neta Wednesday 13th of March 2019 09:31 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की। 21 उम्मीदवारों की सूची में पांच महाराष्ट्र से और बाकी 16 उत्तर प्रदेश से हैं। यूपी से कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के दिवंगत सांसद सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची 7 मार्च को जारी की थी। उस सूची में 11 उत्तर प्रदेश के और चार गुजरात के थे। इस सूची में कांग्रेस ने यूपी से कुल 27 उम्मीदवारों की घोषणा की है। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि वह राज्य की सभी 80 सीटों से चुनाव लड़ेगी।

प्रिया दत्त ने 2005 में सुनील दत्त की मृत्यु के बाद खाली हुई मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट जीती थी। उन्होंने 2009 में मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 15-वीं लोकसभा में सीट जीती। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा की पूनम महाजन करती हैं।

राज बब्बर ने 2009 में यूपी की फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर यह सीट जीती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बब्बर ने भाजपा के जनरल वी के सिंह के खिलाफ राज्य की गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ा और पांच लाख से अधिक वोटों से हार गए।

कांग्रेस की दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश के लोकसभा उम्मीदवार निम्न हैं:

ओमवती देवी जाटव, नगीना - एससी; राज बब्बर, मुरादाबाद; ज़फर अली नकवी, खीरी; कैसर जहाँ, सीतापुर; मंजरी राही, मिश्रीख - एससी; रमाशंकर भार्गव, मोहनलालगंज - एससी; संजय सिंह, सुल्तानपुर; रत्न सिंह, प्रतापगढ़; श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर; राकेश सचान, फतेहपुर; सावित्री बाई फुले, बहराइच - एससी; परवेज खान, संत कबीर नगर; कुश सौरभ, बांसगांव - एससी; पंकज मोहन सोनकर, लालगंज - एससी; ललितेश पति त्रिपाठी, मिर्जापुर; भगवती प्रसाद चौधरी, रॉबर्ट्सगंज - एससी।

कांग्रेस की दूसरी सूची में महाराष्ट्र से लोकसभा उम्मीदवार निम्न हैं:

नाना पटोले, नागपुर; नामदेव दल्लूजी उसेंडी, गढ़चिरोली-चिमूर - एसटी; प्रिया दत्त, मुंबई उत्तर-मध्य; मिलिंद मुरली देवड़ा, मुंबई दक्षिण; सुशील कुमार एस शिंदे, सोलापुर एस सी।

लोकसभा का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होगा


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले