अखिलेश यादव को उड़ान भरने से रोकने पर नाराज़ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे  

Team Suno Neta Wednesday 13th of February 2019 10:16 AM
(12) (6)

अखिलेश यादव (अपने बाएं हाथ में रॉड पकड़े हुए) फ्लाइट में चढ़ने से रोकने के दौरान (फोटो:ट्विटर)। 

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा अमौसी हवाई अड्डे पर इलाहाबाद के लिए एक विशेष उड़ान में सवार होने से रोके जाने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजनीतिक विवाद और राज्यव्यापी विरोध शुरू हो गया।  

अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था। हालाँकि उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने उन्हें इस आधार पर रोक दिया कि प्रयागराज में उनकी यात्रा से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हुए। वे पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों पर उतर आए, जहाँ उन्होंने पुलिस के साथ जमकर मारपीट की। जैसे ही विरोध हिंसक हुआ, पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और चार पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।

राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कुंभ मेला मैदान में अखाड़ा परिषद के प्रमुख नरेंद्र गिरि द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में सम्मिलित होने से सत्तारूढ़ भाजपा सहज नहीं थी।

बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी नेताओं के एक गट ने केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

विवाद के जवाब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दावा किया कि इलाहाबाद शहर में चल रहे कुम्भ मेले में कानून व्यवस्था न बिगड़े इस संकट के डर से यादव को रोकने का फैसला किया गया था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले