2019 लोकसभा चुनाव: बिहार NDA के 4 सहयोगी 40 सीटों के बटवारे को लेकर फसा 

Team Suno Neta Monday 3rd of September 2018 03:13 PM
(68) (21)

बिहार NDA के गठक दलों के वरिष्ठ नेता एक रैली में
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) के गठक दलों में परेशानी छाया हुआ है। 40 लोक सभा सीट वाले बिहार में सीटों को लेकर उनमे लगातार विचार चल रहा है। बिहार में NDA में चार दलों – जनता दाल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) – का आपसी गठबंधन चल रहा है।

ग़ौरतलब हैं की जुलाई 2017 NDA में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाले JDU की UPA से वापसी ने तीनों दलों को मजबूर कर दिया है कि वे JDU को समायोजित करने के लिए कुछ सीटें छोड़ दें। भाजपा के साथ केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की LJP और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की RLSP भी सीटों को लेकर माथापच्ची होने लगी है।  

बिहार में भाजपा समेत NDA इसके समाधान करने के लिए अलग-अलग फॉर्मूले पर काम कर रही है। कहा जा रहा हैं की भाजपा केवल दो सीटों का त्याग कर सकती है। ऐसी परिस्थिति में JDU को 12 सीटें मिलेंगी। JDU को यह फार्मूला शायद ही स्वीकार हो क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वह बिहार में NDA का प्रमुख दल बनना चाहती है।

अगर उपेंद्र कुशवाहा की RLSP गठबंधन से बहार होती है, तो भाजपा को केवल एक सीट का त्याग करना होगा। हालांकि संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि अगर अलायंस में पार्टियों काम हुए तो JDU और भी ज्यादा सीटों की मांग कर सकती है। इस फॉर्म्युले के तहत बीजेपी को अपने सहयोगियों JDU और LJP के बीच संयुक्त रूप से 20 सीटें देनी होंगी। आगे इन दोनों पार्टियों पर होगा कि वे इसे किस तरह से बांटती हैं। ऐसा करना संभव भी दिखता है क्योंकि नीतीश कुमार के राम विलास पासवान से अच्छे संबंध हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले