चुनाव में करारी हार के बाद राज्य कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा  

Amit Raj  Tuesday 28th of May 2019 01:32 PM
(13) (2)

राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है और एक-एक करके कई पार्टी नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। सबसे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकशकी और अब कई राज्य प्रदेश प्रभारी भी इस्तीफा पेश कर रहे हैं। अब तक असम से लेकर पंजाब और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक के दिग्गज कांग्रेस नेता अपने पद से इस्तीफ़ा देने की बात कर चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों के लगभग 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है।

रविवार को जहां दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस्तीफा दिया, वहीं सोमवार को पंजाब और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा पार्टी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। वहीं झारखंड में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इस्तीफा सौंपा।

बता दें कि पार्टी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद से ही खबरें आ रही है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे की बात को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को किसी गैर गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए जिसे CWC ने खारिज कर दिया और कहा कि हार की जिम्मेदारी हम सबकी है और सभी राहुल के गाइडेंस में ही पार्टी को आगे ले जाना चाहते हैं।

जिस तरह से पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी धाराशाई हुई है खुद पार्टी के नेताओं को इतने बुरे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। यही नहीं कई उत्तरी भारत सहित कई ऐसे राज्य हैं जहां पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। इसी कारण पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। बता दें कि इससे पहले राज बब्बर, जनार्दन द्विवेदी, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अजय कुमार और असम के रिपुन बोरा भी इस्तीफा भेज चुके हैं। वहीं इससे पहले कमलनाथ भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

गुरदासपुर में अभिनेता व भाजपा उम्मीदवार सनी देओल से लोकसभा चुनाव हारने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। इस्तीफे में, उन्होंने अपनी सीट हारने और कांग्रेस शासित राज्य में पार्टी का उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं रहने की नैतिक जिम्मेदारी ली।

अपने पत्र में जाखड़ ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष  महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पूरा समर्थन मिलने के बावजूद अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले