न्यूजीलैंड आतंकी हमला: दो क्राइस्टचर्च मस्जिदों में सामूहिक गोलीबारी में 50 में से 5 भारतीय मारे गए 

Team Suno Neta Wednesday 20th of March 2019 12:18 PM
(42) (22)

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि न्यूजीलैंड के दो मस्जिदों में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में 50 लोगों में से पांच भारतीय मारे गए।

न्यूजीलैंड पुलिस ने 28 वर्षीय एक ऑस्ट्रेलियाई श्वेत युवक ब्रेंटन हैरिसन टैरंट पर न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी के लिए हत्या का आरोप लगाया। दो मस्जिदों पर हुए हमलें में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्वीट में यह भी उल्लेख किया कि गोलीबारी में मारे गए भारतीय नागरिकों के नाम हैं: महबूब खोखर, रमिज़ वोरा, आसिफ वोरा, एंसी अलीबाव और ओज़ैर कादिर। ट्वीट में कहा गया है: “बहुत दुखी मन से हम #Christchurch में भयानक आतंकी हमले में अपने 5 नागरिकों के बहुमूल्य जीवन के नुकसान की खबर साझा करते हैं।”

इस जानकारी के साथ उच्च आयोग ने घोषणा की कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के लिए वीजा में तेजी लाने के लिए एक समर्पित वेबपेज स्थापित किया गया है। इसने सहायता के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए।

इससे पहले कम से कम नौ भारतीय नागरिकों या भारतीय मूल के लोगों को घातक आतंकवादी हमलों के बाद न्यूजीलैंड में लापता होने की आशंका थी। उच्चायोग ने उसी के बारे में ट्वीट किया और उनका पता लगाने के प्रयास किए गए।

इसके कुछ घंटे बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भी पुष्टि की कि केरल की एक 25 वर्षीय महिला, जिसका नाम एंसी अली है, क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों में से थी। विजयन ने ट्वीट किया: “यह जानकर हुई कि क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) आतंकी हमले के पीड़ितों में एक केरल की भी महिला शामिल है। हम नरका रूट्स के माध्यम से दूतावास के साथ अनुसरण कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।”

क्राइस्टचर्च की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमले को अंजाम देने वाले ब्रेंटन हैरिसन टैरंट ने एक "घोषणापत्र" लिखा है, जो अप्रवासियों को “आक्रमणकारियों” के रूप में दर्शाता है। घोषणापत्र में चीन और तुर्की के साथ भारत के आक्रमण की बात की गई है। टैरंट ने इन देशों को “पूर्व में संभावित राष्ट्र दुश्मन” के रूप में वर्णित किया है।

उच्चायोग की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार न्यूजीलैंड में लगभग 200,000 भारतीय और भारतीय मूल के लोग हैं। जिनमें से 30,000 छात्र हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले