लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में 41 सीटों के प्रबंधन के लिए प्रियंका गांधी को और 39 सीटों के लिए सिंधिया को दी जिम्मेदारी  

Team Suno Neta Wednesday 13th of February 2019 10:43 AM
(18) (8)

राहुल गांधी (बीच में), प्रियंका गांधी (दाएं) और ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ रोड शो के दौरान।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधिकारिक रूप से प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 41 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में घोषित किया। इसके अतिरिक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 39 निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया। मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में आधिकारिक घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए।

कांग्रेस प्रमुख राहुल गाँधी ने पहले सोमवार को लखनऊ में प्रियंका के 25 किलोमीटर लंबे रोड शो की घोषणा की थी और कहा था कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य के लिए मुख्य एजेंडा इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए क्यों चुना जाना चाहिए?

राहुल ने कहा था, “मैंने प्रियंका और ज्योतिरादित्य को यहां इसलिए नियुक्त किया गया है, हम आपको दिखा सके कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कैसे बन सकती है?”

गांधी ने विभिन्न पड़ावों पर रोड शो में भीड़ को संबोधित किया और राफेल, भ्रष्टाचार, युवा बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर केंद्र पर हमला किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह मायावती और अखिलेश का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी “राज्य में राजनीति को बदलने और उत्तर प्रदेश में युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।”

राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करने और सबको जिम्मेदारी से काम करने का सुझाव दिया।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले