कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथयात्रा की अनुमति दी 

Team Suno Neta Thursday 20th of December 2018 08:17 PM
(0) (0)

 कलकत्ता उच्च न्यायालय

नई दिल्ली: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य की भाजपा  इकाई को अपने प्रस्तावित रथ यात्रा को निकालने की अनुमति दे दी, इससे पहले रथ यात्रा  को पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी। अदालत ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया हैं कि कानून और व्यवस्था का उल्लंघन न हो। अदालत ने राज्य पुलिस को किसी भी असुविधा से बचने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए 12 घंटे पहले तैयार होने का आदेश दिया हैं। भाजपा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे 'लोकतंत्र की जीत' बताया।

इससे पहले अदालत ने भाजपा को बंगाल में रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। पार्टी ने सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए राज्य भर में कई रथयात्राओं की योजना बनाई थी लेकिन बंगाल में अनुमति नहीं मिल पाई।  सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने दो बार यात्रा निकलने की अनुमति से इनकार कर दिया था। पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित करने के बावजूद राज्य सरकार ने भाजपा को लिखे पत्र में कहा था कि वह कानून व्यवस्था की चिंताओं के कारण रैलियों को निकालने की अनुमति नहीं दे पाएगी।

अदालत के फैसले के बाद राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, “यह लोकतंत्र और पश्चिम बंगाल के लोगों की जीत है। यह उन लोगों की हार है जो यहां लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। राज्य सरकार ने बिना किसी कारण के कहा था कि इस रथ यात्रा से यहां की कानून-व्यवस्था बिगड़ जाएगी। अदालत ने इस सिद्धांत को खारिज कर दिया है और कहा है कि कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन का कर्तव्य है और यह निर्देश दिया कि वह हमारी तीनों रैलियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे। अदालत ने हमसे शांतिपूर्वक रैलियां करने को कहा है और हम इसका पालन करेंगे। न्यायालय ने हमें यह भी निर्देश दिया है कि हमें जिलों में प्रवेश करने से 12 घंटे पहले संबंधित जिला प्रशासन को सूचित करना हैं। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले