माधुरी दीक्षित हो सकती है पुणे लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी 

Team Suno Neta Thursday 6th of December 2018 06:20 PM
(0) (0)

जून में अमित शाह (दाएं) माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने से दम्पत्ति के मुंबई-स्थित घर पर मिले थे।   

नई दिल्ली: ऐसी अटकले है कि भारतीय जनता पार्टी बॉलीबुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है। यह कदम भाजपा के लिए एक मास्टरस्ट्रोक प्लान हो सकता है क्योकि माधुरी दीक्षित बहुत ही जानी मानी और लोकप्रिय हस्ती हैं, विशेष कर महाराष्ट्र में।

ख़बर की पुष्टि करते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि पार्टी माधुरी दीक्षित को 2019 के आम चुनाव में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, “पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए संभावितों  की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है और पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दीक्षित के नाम को रक्षित किया गया है।”

अभी यह भाजपा हाईकमान तय करेगा लेकिन चर्चाएं जोरो पर हैं। बता दें कि भाजपा के उम्मीदवार अनिल शिरोले ने 2014 में पुणे लोकसभा सीट को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस को हराकर जीती थी। इसी वर्ष जून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह “संपर्क फॉर समर्थन” अभियान के तहत माधुरी दीक्षित से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की थी और मोदी सरकार के कामो की एक विवरण पत्रिका उन्हें भेट की थी।

गौरतलब है कि भाजपा की पुराने उम्मीदवार को हटाके नए को उसी सीट से लड़ाने की रणनीति रही है और इसमें उसे सफलता भी मिली है– चाहे दिल्ली का MCD का चुनाव हो या गुजरात विधानसभा चुनाव। दोनों जगहों पर भाजपा ने नए उम्मीदवार को उतारकर न केवल सीट बचाया बल्कि भारी मतों से जीत भी हासिल की। माधुरी दीक्षित को लेकर भी भाजपा यही रणनीति हो सकती है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले