सिक्किम विधानसभा चुनाव में हार के बाद पवन कुमार चामलिंग के 24 वर्षों का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल समाप्त 

Team Suno Neta Friday 24th of May 2019 11:16 AM
(18) (7)

पवन कुमार चामलिंग

नई दिल्ली: सिक्किम विधानसभा चुनाव में जनादेश हासिल करने में विफल रहने के बाद भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया। चामलिंग की पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF), एक पुनरुत्थानवादी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) से राज्य का चुनाव हार गई।

इस हिमालयी राज्य के चुनाव में SDF को 15 सीटें मिलीं जबकि 2013 में गठित SKM को 17 सीटें मिलीं, जो कि 32-सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी है।

चामलिंग, जिन दो विधानसभा क्षेत्रों – नामची सिंघीथांग और पोकलोक कामरंग – से लड़े थे, वे दोनों से चुने गए हैं। चामलिंग ने नामची सिंघीथांग सीट पर मात्र 377 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। पोकलोक कामरंग सीट में चामलिंग ने अपने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से प्रतिद्वंद्वी खड़का बहादुर राय को 2,899 मतों से हराया।

दिसंबर 1994 से 24 साल से अधिक समय तक चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले