गठबंधन की रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे मायावती-अखिलेश, कांग्रेस को भी लपेटा 

Shruti Dixit  Monday 8th of April 2019 12:08 AM
(27) (12)

देवबंद में गरजा महागठबंधन

नई दिल्ली देवबंद में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने रैली की। मायावती ने कहा, “मुस्लिम समाज के लोगों से आग्रह है कि कांग्रेस इस लायक नहीं है कि वह भाजपा को टक्कर दे सके। गठबंधन ही भाजपा को टक्कर दे सकता है। इस बात का अहसास कांग्रेस को भी है। कांग्रेस यह मानकर चल रही है कि हम जीतें या ना जीतें गठबंधन नहीं जीतना चाहिए। कांग्रेस ने जगह-जगह ऐसे लोगों को उतारा है, जिससे भाजपा के लोगों को फायदा पहुंचे। मुस्लिम समाज आप लोगों को अपना वोट नहीं बांटना चाहिए। बसपा, सपा और लोगों को ही वोट दीजिए।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “जैसी भाजपा है, वैसी ही कांग्रेस है। इनकी नीतियां एक जैसी हैं। आप ध्यान रखें कि वोट घटने ना पाए और बंटने ना पाए। कांग्रेस अपनी पार्टी की पैठ बनाना चाहती है। हमारी आपसे अपील है कि आप इस बात का ध्यान रखें।”गौरतलब है कि सपा-बसपा-रालोद का महागठबंधन लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुआ है। जिसके आधार पर बसपा 38 सीट, समाजवादी पार्टी 37 सीट और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 3 सीटों पर चुनावी लड़ने उतरेंगी. जिनमें आरलेडी के उम्मीदवार मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर पर चुनावी रण में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा इन तीनों पार्टियों ने प्रदेश की 2 सीटों को खाली छोड़ दिया है। दरअसल समाजवादी पार्टी, बसपा और रालोद के प्रवक्ताओं ने इस बात की जानकारी दी है कि मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह देवबंद की जनता को आज इस रैली में संबोधित करेंगे। इसके अलावा 25 सालों के लंबे समय के बाद यह पहला मौका है, जब सपा और बसपा किसी चुनावी रैली में एक साथ शामिल हो रही हैं। इससे पहले सपा और बसपा ने अपने गठबंधन की घोषणा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में देवबंद रैली में यह पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एक बार फिर से हल्ला बोलेंगी।

देवबंद रैली के बाद महागठबंधन में शामिल सपा-बसपा-रालोद आगे भी कई चुनावी रैलियां करती नजर आ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और मायावती एक साथ 11 चुनावी रैलियों में भाग लेंगे, जिसमें सपा का गढ़ मैनपुरी शामिल है। बता दें कि मैनपुरी से सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव चुनाव दंगल में भाग ले रहे हैं। 7 चरणों में होने वाले इस लोकसभा चुनाव की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी, जो 19 मई तक जारी रहेगा। वहीं 23 मई को इस आम चुनाव 2019 के नतीजे सामने आएंगे।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले