दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदान संपन्न, 60% के आसपास मतदान, एग्जिट पोल में AAP की जीत 

Team Suno Neta Saturday 8th of February 2020 08:41 PM
(0) (0)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद एक शख्स ने अपनी उंगली पर अमिट स्याही लगाते हुए।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। दिल्ली के 1.47 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 60 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, हालांकि चुनाव आयोग अभी तक मतदान के अंतिम आधिकारिक आंकड़े को जारी नहीं किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 2015 में 67.47 प्रतिशत था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 54.34 प्रतिशत वोट प्राप्त किया था।

इस चुनाव में AAP सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 66 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी 67 सीटों से चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और वह चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) भाजपा के साथ गठबंधन में हैं और वे क्रमशः एक और दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

एग्जिट पोल ने AAP की जीत की भविष्यवाणी की

विभिन्न पोल एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल का अनुमान है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP आराम से दिल्ली में सत्ता बनाए रखेगी। पार्टी को साधारण बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने के लिए विधानसभा की 70 में से 36 सीटें जीतने की जरूरत है।

पाँच एजेंसियों की भविष्यवाणी इस प्रकार हैं:

एजेंसी

आप

भाजपा

कांग्रेस

एबीपी न्यूज-सी वोटर

49–63

5–19

0–4

रिपब्लिक-जन की बात

48–61

9–21

0–1

न्यूज़एक्स

53–57

11–17

0–2

टाइम्स नाउ

44

26

0

टीवी-९ भारतवर्ष-सिसेरो

54

15

1


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले