कोरोनावायरस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, भारत में Covid-19 मामले 20,000 पार 

Team Suno Neta Tuesday 21st of April 2020 11:44 PM
(0) (0)

राष्ट्रपति भवन जाने वाले सड़क पर कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन परिसर में 115 कर्मचारियों के घरों संगरोध (क्वारंटाइन) कर दिया गया क्यों ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों में से एक के रिश्तेदार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति के सचिवालय के किसी कर्मचारी को इस वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि मध्य दिल्ली के एक Covid-19 पॉजिटिव मरीज का, जो राष्ट्रपति भवन या राष्ट्रपति सचिवालय से संबंधित नहीं था, 13 अप्रैल को बी एल कपूर अस्पताल में निधन हो गया। जब बाद में यह पाया गया कि राष्ट्रपति भवन परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी का परिवार का सदस्य रोगी के संपर्क में था, तो कर्मचारी के सभी परिवार के सदस्य, जो की सात है, मध्य दिल्ली में एक संगरोध परिसर में भेज दिया गया। सात में से एक को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया किया।

इस बीच मंगलवार को देश में कोरोनावायरस के मामले 20,000 और मौत का आंकड़ा 640 को पार कर गया।

अब तक कोरोनावायरस महामारी दुनिया भर में 250,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुकी है और इसके संक्रमण से 170,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है। अमेरिका अभी भी Covid-19 संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की संख्या में अन्य देशों से आगे चल रहा है। अच्छी खबर यह है कि इटली और स्पेन में नए मामलों और मौतों की संख्या पर गिरावट दिखाई दिया हैं। यह महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले दो यूरोपीय देश है।

भारत और दुनिया के कुछ नवीनतम कोरोनावायरस आंकड़े

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 20,080
  • मृत्यु: 645
  • रोगमुक्त: 3,975

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 2,555,760
  • मृत्यु: 177,459
  • रोगमुक्त: 690,226

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 818,744
  • स्पेन: 204,178
  • इटली: 183,957
  • फ्रांस: 158,050
  • जर्मनी: 148,453

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 45,318
  • इटली: 24,648
  • स्पेन: 21,282
  • फ्रांस: 20,796
  • यूनाइटेड किंगडम: 17,337

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 22 अप्रैल, 2020 को सुबह 9.10 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले