औरंगाबाद में ट्रेन से कटने से कम से काम 16 प्रवासी मज़दूर मारे गए 

Team Suno Neta Friday 8th of May 2020 11:07 PM
(0) (0)

औरंगाबाद जिले में दुर्घटना का स्थल।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार की तड़के एक मालगाड़ी से कम से कम 16 प्रवासी श्रमिक कट कर मारे गए। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में अपने मूल स्थानों की ओर रेलवे लाइन के साथ चलते चलते थकने के बाद यह मज़दूर पटरियों पर सो रहे थे।

खबरों के मुताबिक मृतक मज़दूरों में से 14 की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो ने बाद में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार श्रमिक मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर रेल लाइन पकड़ कर पैदल जा रहे थे। फिर उन्होंने थक रक् विश्राम करने का फैसला किया और वे पटरियों पर सो गए। यह घटना औरंगाबाद जिले के करमाड़ स्टेशन से 40 किलोमीटर की दूरी पर लगभग सुबह 5.15 बजे हुई। रिपोर्टों में कहा गया है कि ट्रेन चालक ने ट्रेन को सोते हुए मज़दूरों के ऊपर चढ़ने से रोकने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा।

उस समय राष्ट्र स्तब्ध रह गया जब इस दुर्घटना का भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर उभरने लगे। इनमे से कुछ तस्वीरों में श्रमिकों के कटे हुए शरीर के अंग, उनके मामूली सामान और उनके द्वारा ले जा रहे भोजन बिखरे पड़े हुए दिखाई दिए।

यह घटना एक राष्ट्रीय आक्रोश की पृष्ठभूमि में हुई है। गरीब और असहाय प्रवासियों को सरकार द्वारा उपेक्षित किया जाना, पुलिस द्वारा लॉकडाउन लागू करते समय पैदल चल रहे मज़दूरों के प्रति दुर्व्यवहार और मज़दूरों के नियोक्ता द्वारा उनके उत्पीड़न आजकल खबरों और सोशल मीडिया में कुछ हफ़्तों से चर्चा के विषय बने हुए हैं।

नए करोनोवायरस (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने भोजन और पैसे के बिना शहरों में हजारों हजारों श्रमिकों को फंसा दिया है। इसके फलस्वरूप अपने पैतृक गाँवों में वापस जाने के लिए बेताब यह श्रमिक एक महीने से अधिक समय तक परिवहन सेवा उपलब्ध न होने के कारण और उन्हें लिए स्पेशल ट्रैन सेवा के परस्पर विरोधी रिपोर्टों के बीच अपने गावों के लिए पैदल ही चलने लगे। इन सैकड़ो और कभी-कभी हज़ारों किलोमीटर की कठिन पैदल यात्राओं में इनके साथ अक्सर छोटे बच्चे और बीमार परिवार के लोग भी चल रहे हैं।

रेल मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को to 5 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

करोनावायरस महामारी के पूर्ण कवरेज के लिए यहां क्लिक करें


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले