मायावती ने कहा ‘दिग्विजय सिंह भाजपा के एजेंट है’ 

Team Suno Neta Wednesday 3rd of October 2018 10:25 PM
(0) (0)

दिग्विजय सिंह

बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को एलान किया कि BSP राजस्थान और मध्य प्रदेश से अकेले चुनाव लड़ेगी। वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने यह बात एक न्यूज़ कांफ्रेस में कही थी। उन्होंने साथ में गठबंधन ना होने के पीछे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा: “दिग्विजय सिंह भाजपा के एजेंट है और उन्होंने यह बयान इसलिए दिया है कि मायावती जी के पास केंद्र से बहुत दबाव है, इसलिए वह गठबंधन करना नहीं चाहती है,लेकिन यह आधारहीन है। असल में दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेसी नेता नहीं चाहते कि कांग्रेस और BSP का किसी हाल में भी गठबंधन हो।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस गठबंधन की आड़ में BSP का वजूद ही खत्म करना चाहती है, इसलिए वे कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

मायावती ने प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस को बहुत बड़ी गलतफहमी है कि वह इस चुनाव में भाजपा को हरा देगी, लेकिन सच तो यह भी है कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भूली नहीं है।

उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि कांग्रेस और बीएसपी के गठबंधन के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इरादे ईमानदार हैं। हालांकि कुछ कांग्रेस नेता इस पर छेड़छाड़ कर रहे हैं।”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले