अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा भारत एक ‘प्रलय’ का सामना कर रहा है, IMF का देश के सकल घरेलू उत्पाद के लिए पूर्वानुमान ‘अजीब’ 

Team Suno Neta Tuesday 28th of April 2020 11:21 PM
(0) (0)

अरविंद सुब्रमण्यन

भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि भारत को इस साल काफी ज़्यादा नकारात्मक वृद्धि की योजना बनानी चाहिए और 10 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था नए कोरोवायरस (Covid-19) महामारी के कारण “प्रालय” का सामना कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बोलते हुए सुब्रमण्यन ने कहा, “हम एक बरसात के दिन के लिए बचाते हैं, और जब एक बरसात का दिन आता है तब आपको खर्च करना पड़ता है। यह बारिश का दिन नहीं है, आर्थिक मामले में यह एक प्रलय है ... यह सब किस तरह का है, आप जानते हैं। इसके लिए (खर्चा करने में) सावधानी क्यों? (यह पैसा) असल में एक बरसात के दिन के लिए बचाना नहीं है बल्कि एक बरसात के दिन आने पर खर्च करना है।”

सुब्रमण्यन इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड (IMF) का भारत के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का पूर्वानुमान को “बिल्कुल रहस्यमय और अजीब” कह कर नकार दिया। IMF ने   अपने हाल के एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया था की चालू वित्तीय वर्ष में भारत की GDP 1.9 प्रतिशत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, “भारत पहले से ही कमजोर हो रहा था, भारत में लॉकडाउन नीतियां उन्नत देशों की तुलना में कम गंभीर नहीं हैं। भारत की राजकोषीय प्रतिक्रिया GDP की 1 प्रतिशत से कम है जबकि उन्नत देशों में GDP का 8.5 प्रतिशत से अधिक की प्रतिक्रिया है। मैं यह नहीं देख पा रहा हूँ कि इस तथ्य के लिए कि भारत एक अधिक गतिशील अर्थव्यवस्था कैसे है, भारत की विकास दर (मापने के परिमाण) उस परिमाणों से कैसे कम हो सकती है जिसे IMF उन्नत देशों के लिए इस्तेमाल करता है। मुझे लगता है कि भारत के लिए IMF के (GDP) पूर्वानुमान बिल्कुल रहस्यमय और अजीब हैं ... हमें इस वित्तीय वर्ष में नकारात्मक, शायद काफी नकारात्मक, विकास दर की योजना बनानी चाहिए।”

अरविंद सुब्रमण्यन अब हार्वर्ड केनेडी स्कूल में विज़िटिंग व्याख्याता है। उन्होंने 16 अक्टूबर 2014 से 20 जून 2018 तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया। वे भारत के वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण (इकनोमिक सर्वे) को लाने के लिए जिम्मेदार थे, जो अब संसद में संघीय बजट की प्रस्तुति से पहले जारी किया जाता।

कोरोनावायरस महामारी के पूर्ण कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

[यह खबर को अंतिम बार 29 अप्रैल, 2020 को सुबह 6.05 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले