नवीन पटनायक ने कहा ‘महागठबंधन में शामिल होने के लिए सोचने को चाहिए समय’  

Team Suno Neta Tuesday 8th of January 2019 06:23 PM
(0) (0)

नवीन पटनायक 

नई दिल्ली: उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। पार्टी कांग्रेस तथा भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाए रखेगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा महागठबंधन का हिस्सा हो सकती है लेकिन नवीन पटनायक ने विपक्ष की कवायद को झटका दे दिया है। मंगलवार को नवीन पटनायक ने कहा था कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के विषय पर फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए।

मंगलवार को BJD के धरना में भाग लेते हुए पटनायक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 2014 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा करने के बावजूद हर बात की अनदेखी की गयी। पटनायक ने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की मांग को लेकर BJD के धरना में भाग लिया था। महागठबंधन के बारे पार्टी का रूख पूछे जाने पर पटनायक ने कहा,  "हमें इस बारे मे बाद मे विचार करेंगे और हमें कुछ वक्त लगेगा।"

 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 21 लोकसभा सीटों में मात्र एक पर जीत हासिल की थी जबकि BJD ने 20 सीटें और कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। भगवा पार्टी ने राज्य में 2017 में हुए पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल करी थी जिसके बाद वह BJD को सत्ता से बेदखल करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले