2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव  

Team Suno Neta Saturday 23rd of March 2019 12:01 PM
(13) (6)

संबित पात्रा 

नई दिल्ली: भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी जिसमें पार्टी ने 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।भाजपा की पहली सूची में पार्टी ने सबको चौकाते हुए गुजरात की गांधीनगर सीट से वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की जगह से उतारने की घोषणा की थी।

दूसरी सूची में भाजपा ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, उड़ीसा राज्यों से ये उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें मुख्य रुप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम है जो ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गौरतलब है पुरी सीट से पहले प्रधानमंत्री का नाम चल रहा था क्योकि कुछ दिन पहले उड़ीशा के भाजपा अध्यक्ष ने मोदी को पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने निर्वाचन सीट की घोषणा होने के बाद ट्विटर पर मोदी और पार्टी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

भाजपा की दूसरी सूची में महाराष्ट्र से 6 उम्मीदवार, ओडिशा से 5 उम्मीदवार, मेघालय से 1 और असम से 1 उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से केवल 23 उम्मीदवार उतारे गए हैं जहां पर 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में चुनाव होना है।

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार देर रात ये ऐलान कर बताया कि हमने 36 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें उड़ीसा के भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा, वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी और हमारे प्रवक्ता संबित पात्रा के नाम प्रमुख हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले