मीनाक्षी लेखी ने सबरीमाला मुद्दे पर कहा ‘क्या सुप्रीम कोर्ट बताएगा कि ईसा मसीह कैसे पैदा हुए थे?’  

Team Suno Neta Friday 4th of January 2019 06:29 PM
(0) (0)

मीनाक्षी लेखी

लोकसभा में सबरीमाला मंदिर पर चर्चा के दौरान नई दिल्ली की भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने केरल की पिनाराई विजयन नेतृत्व वाली सरकार की महिलाओं को सबरीमाला में प्रवेश को रोकने वालों पर बल का प्रयोग करने पर निंदा की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पर भी कटाक्ष किया।

सबरीमाला मुद्दे पर बोलते हुए शुक्रवार को लेखी ने कहा, “क्या सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि ईसा मसीह ने कैसे जन्म लिया? क्या सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि किस शव को दफनाया जाए और किस शव को जलाया जाए? ”

उन्होंने आगे कहा, “यह नागरिक अधिकारों का सवाल नहीं है। नारीवादी अधिकारों के नाम पर ये लोग वास्तव में हिंदू धर्म पर आघात कर रहे हैं। वे अयप्पा के अनुयायी नहीं हैं , वे नास्तिक हैं। उन्हें दूसरों के विश्वासों में बदलाव का कोई अधिकार नहीं है।”

बुधवार को दो महिलाओं ने भारी पुलिस सुरक्षा केबीच सबरीमाला मंदिर में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले