शिवसेना ने कहा ‘अगर प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते अच्छे से खेले तो वह रानी बन कर उभरेंगी’  

Team Suno Neta Friday 25th of January 2019 12:22 PM
(15) (7)

शिवसेना प्रमुख और सामना के संपादक उद्वव ठाकरे

शुक्रवार को शिवसेना ने प्रियंका गांधी के लिए कहा कि अगर वह अपने पत्ते अच्छी तरह से खेलती हैं तो वह इंदिरा गांधी की तरह “रानी” के रूप में उभरेंगी और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने दिखाया है कि आगामी आम चुनाव जीतने के लिए जो भी करना होगा वह करेंगे।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, “राहुल गांधी ने यह घोषणा करते हुए अपने पत्ते अच्छे से खेले कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी और जहां संभव होगा SP और BSP की मदद करेगी और साथ ही प्रियंका को मुख्यधारा की राजनीति में लाएंगे। प्रियंका के आने से कांग्रेस को मदद मिलेंगी।”

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया उत्तर प्रदेश में SP और BSP ने कांग्रेस को जगह नहीं दी। हालांकि राहुल गांधी ने बहुत धैर्य के साथ अपना कदम रखा है। संपादकीय में व्यंग्यपूर्वक पूछा गया कि लोगों ने एक परिवार को स्वीकार कर लिया है तो कुछ का पेट दर्द क्यों हो रहा है? भाजपा कांग्रेस की कड़ी चुनौती से डर रही है क्योंकि वह सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के सहयोगी शिवसेना ने कहा कि प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष की विफलता के कारण औपचारिक रूप से शामिल किए जाने के बारे में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों में कोई सार नहीं है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले