साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल 

Team Suno Neta Friday 19th of April 2019 02:28 PM
(0) (0)


अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की भोपाल लोकसभा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर 26 हमले में शहीद हेमंत करकरे पर '' अपमानजनक '' टिप्पणी के लिए गरजते हुए कहा कि यह भाजपा के ''असली रंग'' को दर्शाता है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, '' भाजपा की भोपाल लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा 26/11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। बीजेपी अपने असली रंग दिखा रही है और उसे अब अपना स्थान दिखाना होगा। ”




साध्वी प्रज्ञा 2008 के मालेगांव बम धमाकों की आरोपी हैं, जिसमें 10 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे। हेमंत करकरे ने साध्वी प्रज्ञा से पूछताछ की थी, उस समय हेमंत करकरे महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे। करकरे की मौत 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान, 2008 में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए हुई थी।



 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले