‘देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को बीजेपी में शामिल होने की बात कही’: अशोक चव्हाण 

Team Suno Neta Saturday 8th of June 2019 09:10 AM
(16) (1)

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बीजेपी में शामिल होने की बात कह रहे हैं। 

चव्हाण ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा। फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा।'' उन्होंने कहा कि "बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। सच्चाई यह है कि लोग राज्य सरकार से बहुत नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम से काफी अलग हो सकते हैं।" उन्होंने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि "दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस- एनसीपी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।"

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। बीजेपी ने इसमें 23 और शिवसेना ने 18 सीटें जीती। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के हिस्से पांच और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिल पाई।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले