असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ‘भाजपा से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है, सरकार के किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं हम’ 

Team Suno Neta Saturday 1st of June 2019 10:12 AM
(16) (4)

असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को मक्का मस्जिद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के मुसलमानों को भाजपा के सत्ता में आने से डरना नहीं चाहिए क्योंकि संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है।

मक्का मस्जिद में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'भारत का कानून, संविधान हमें इस बात की इजाजत देता है कि हम अपने धर्म का पालन करें। जब भारत के प्रधानमंत्री मंदिर जा सकते हैं तो हम भी गर्व के साथ मस्जिद जा सकते हैं।'

उन्होंने कहा, “अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम  300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।”

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं NDA के खाते में 352 सीटें आई हैं। वहीं कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली है। यूपीए गठबंधन को 92 सीटें मिली हैं। AIMIM को दो लोकसभा सीटें मिली है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले