वरुण गांधी ने सुल्तानपुर की जनता से कहा ‘यदि आप माता मेनका को वोट नहीं देते हैं तो आप पाकिस्तान को मतदान करेंगे’ 

Team Suno Neta Wednesday 8th of May 2019 01:18 AM
(23) (7)



भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी अपनी माँ मेनका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए बल्दीराय पहुंचे। उन्होंने कहा मेरी माँ यहाँ से चुनाव लड़ रही है और वह एक ईमानदार,उत्तरदायी हैं ,आप सभी को माँ मेनका गांधी के लिए वोट देना चाहिए। आप हिंदुस्तान में रह रहे हैं और आपको हिंदुस्तान को वोट देना चाहिए। अगर आप दूसरों को वोट देते हैं, तो आप पाकिस्तान को वोट देंगे। 

इससे पहले, वरुण गांधी ने कहा था कि जो लोग उनकी माँ  के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वे वही थे जो उनके तलवे चाटते थे। संदर्भ बी.एस.पी प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का था, जिन्हें सोनू सिंह और उनके भाई यश भद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले