टॉम वडक्कन के कांग्रेस छोड़ने पर राहुल गांधी ने कहा ‘वडक्कन कोई बड़ा नेता नहीं है’ 

Team Suno Neta Saturday 16th of March 2019 10:49 AM
(21) (3)

राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने पर नेहरू-गांधी परिवार के वफादार और कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वडक्कन कोई बड़ा नेता नहीं है।

वडक्कन के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी ने रायपुर में स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ बातचीत करते हुए उनके बारे में अपनी टिप्पणी की।  गांधी ने कहा, “वडक्कन? नहीं, नहीं, वडक्कन एक बड़ा नेता नहीं है।”

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और सोनिया गांधी के कथित “दाहिने हाथ”, टॉम वडक्कन ने 20 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। उन्होंने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कांग्रेस पर “वंशवादी राजनीति” का आरोप लगाया।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले