एच डी देवगौड़ा ने कहा ‘राहुल गांधी को अगले PM के लिए समर्थन करने में हमें कोई संकोच नहीं है’ 

Team Suno Neta Monday 14th of January 2019 11:22 AM
(0) (0)

 एच डी देवगौड़ा

JD(S) के प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने एक चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए अपने बयान मे राहुल गांधी को 2019 मे PM पद के लिए सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी PM बनते है तो हम उनका पूरा सहयोग देंगे। देवगौड़ा ने अपने छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन में एक नया चुनाव अभियान शुरू किया है।

देवगौड़ा ने कहा, “राहुल गांधी एक युवा नेता हैं। उन्हें एक साल पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। मैंने उनकी अनुभव को देखा है जो उसने खुद प्राप्त किया है। लेकिन अभी उनमें सुधार की जरुरत है। हमें राहुल को PM बनाने के लिए अपना समर्थन बढ़ाने में कोई हिचक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद मैं पहला प्रधानमंत्री था जिसने विकास कार्यों के लिए उत्तर-पूर्वी राज्यों का दौरा किया और अपने देश का अध्ययन किया। मोदी हर जगह चुनाव के लिए गए। मैं ऐसा करने में असमर्थ था। मैंने विदेश यात्राओं को  कभी महत्व नहीं दिया।


Read this in english:HD Deve Gowda says ‘no hesitation in backing Rahul Gandhi as new prime minister’



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले