राजद नेता तेजस्वी यादव का दावा, पिता लालू के साथ हो रहा अमानवीय उपचार 

Team Suno Neta Saturday 27th of April 2019 07:00 PM
(14) (9)

 तेजस्वी यादव 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दावा किया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव, जो इस समय जेल में हैं और रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं, उनका "अमानवीय उपचार" हो रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कैदी से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि उनके पिता को कई बीमारी हैं, लेकिन अस्पताल में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जिस अस्पताल के ब्लॉक में लालू को रखा जा रहा है, उसमें परीक्षण के लिए उपकरण नहीं हैं, और कई अनुरोधों के बावजूद उन्हें 50 मीटर दूर दूसरे ब्लॉक में नहीं ले जाया जा रहा है, जिसमें तमाम सुविधाएं हैं। परिवार ने इसे "अमानवीय" करार दिया, और भाजपा पर "कुछ वोटों" के लिए "मानसिक यातना" का आरोप लगाया।

इस बारे में जेल अधीक्षक अशोक चौधरी ने कहा, “हम मानदंडों और आदेशों के अनुसार उनकी पूरी देखभाल करते हैं। मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ”इस बीच अस्पताल ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले