मनोज सिन्हा ने कहा ‘महागठबंधन भ्रष्ट नेताओं का केंद्र है’ 

Team Suno Neta Tuesday 22nd of January 2019 10:25 AM
(0) (0)

मनोज सिन्हा

केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने ‘महागठबंधन’ को भ्रष्ट नेताओं का केंद्र कहा है। इनके हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। हमारे देश के लोग गठबंधन के सहयोगियों की सरकार बनाने के लिए एक प्रधान क्लर्क का चुनाव करने के लिए मतदान नहीं करेंगे।

सोमवार को मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित होटल फोर सीजन में पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी जो वहां गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं ने कहा था कि वह गठबंधन के सहयोगियों के साथ उस राज्य को चलाने के लिए एक क्लर्क के रूप में कार्य कर रहे है न कि CM के रूप में।’’

सिन्हा ने दावा किया कि गठबंधन सरकार के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह, एच डी देवेगौड़ा और आई के गुजराल के नेतृत्व वाले गठबंधन सहयोगियों के साथ पिछली सरकारे भी लंबे समय तक नहीं चल सकी थी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले