मिलिंद देवड़ा ने कहा ‘पार्टी में जो कुछ हो रहा है उससे निराश हूं’ 

Team Suno Neta Wednesday 6th of February 2019 11:13 AM
(21) (13)

मिलिंद देवड़ा  

मंगलवार को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के एक बाद एक ट्वीट की वजह से मुंबई कांग्रेस पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। देवड़ा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते है।

मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, “पार्टी के अंदर की बातों को सार्वजनिक करने की मेरी कोई मंशा नहीं है लेकिन हाल के एक इंटरव्यू में की गई टिप्पणी ने मुझे मुंबई की विविधता का प्रतीक बने रहने और अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए मुंबई कांग्रेस की आवश्यकता के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए मजबूर किया है।”

देवड़ा ने आगे ट्वीट में लिखा, “देश की आर्थिक और सांस्कृतिक शहर मुंबई में हमें लोगों को साथ लाने की जरूरत है। मुंबई कांग्रेस सांप्रदायिक राजनीति के लिए एक क्रिकेट पिच नहीं बन सकती है जिसमें नेता एक दूसरे के खिलाफ खड़े किए जाएं।”

उन्होंने अपने तीसरें ट्वीट में लिखा, “जो हो रहा है उससे मै निराश हू और पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के मेरे रुख से अवगत है हालांकि मुझे केंद्रीय नेतृत्व और हमारी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर पूर्ण विश्वास है। विशेष तौर पर मुंबई में जहां कांग्रेस का जन्म हुआ।”

देवड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे भारत में एक मजबूत अभियान का नेतृत्व कर रही है। बहरहाल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस में उभरे मतभेद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले