RSS ने कहा ‘2025 तक राम मंदिर का निर्माण देश की प्रगति को गति देगा’ 

Team Suno Neta Saturday 19th of January 2019 12:21 PM
(0) (0)

सुरेश जोशी  

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने शुक्रवार को कहा कि विवादित अयोध्या स्थल पर राम मंदिर का निर्माण “करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र” है। जोशी ने दावा करते हुए कहा कि 2025 तक राम जन्मभूमि स्थल पर राम मंदिर का निर्माण होने के बाद लोगों का विश्वास बढ़ेगा और “राष्ट्र और अधिक तेजी से प्रगति करेगा।”

कुंभ मेले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रबंध समिति और बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की एक बैठक में जोशी ने कहा, “मंदिर बने यह हमारी इच्छा है, 2025 तक पूरा होना चाहिए यह हमारी इच्छा है, सरकार को तय करना है, आज शुरु होगा तो पांच वर्षों में बनेगा।’’

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल एक और मंदिर बनाने का विषय नहीं है। यह देश की चेतना का केंद्र है। करोड़ों लोगों की आस्था मंदिर से जुड़ी है। एक बार अयोध्या मंदिर बन जाने के बाद देश अगले 150 वर्षों के लिए पूंजी प्राप्त करेगा और एक प्रगतिशील देश बनेगा।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले