कांग्रेसी नेता आर पी एन सिंह ने कहा ‘अखिलेश-मायावती ने वही किया जो भाजपा चाहती है’  

Team Suno Neta Tuesday 15th of January 2019 11:22 AM
(0) (0)

आर पी एन सिंह

सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के गठबंधन को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा चाहती है यह वही कर रहे है।

सिंह ने कहा, “भाजपा नही चाहती थी कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट हों ताकि वोटों का बंटवारा होने का फायदा उसे मिले और वह अपने इस प्रयास में सफल रही। UP में हुए SP और BSP के गठबंधन पर कांग्रेस ने कहा कि ये दोनों पार्टियां भाजपा के जाल में फंस गई हैं।” अखिलेश यादव और मायावती ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हाल ही में गठबंधन का ऐलान किया है।

SP और BSP ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा है। हालांकि दोनों ने रायबरेली और अमेठी की सीटें कांग्रेस लिए छोड़ दी हैं। SP - BSP के गठबंधन के बाद कांग्रेस ने UP में सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कांग्रेस ने यह भी कहा कि वह उन सभी दलों का सम्मान और स्वागत करती है जो भाजपा को हराने के लिए उनके साथ आना चाहते हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले