राजनाथ सिंह ने कहा ‘भारत में धर्म रूपांतरणों की जाँच होनी चाहिए’  

Team Suno Neta Tuesday 15th of January 2019 09:10 PM
(0) (0)

राजनाथ सिंह

मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक ईसाई संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए जन रूपांतरण चिंता का विषय है और इसे जाँचने की आवश्यकता है। PTI ने राजनाथ के हवाले से कहा यदि आप हिंदू है तो हिंदू हैं, मुसलमान है तो मुसलमान हो, ईसाई है तो ईसाई  हो। आप पूरी दुनिया को रूपांतरित क्यों करना चाहते हैं?

ईसाई संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “यदि कोई किसी धर्म को स्वीकार करना चाहता है तो उसे ऐसा करने देना चाहिए। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होने लगे। बड़ी संख्या में लोग अपना धर्म बदलने लगे तो यह किसी भी देश के लिए चिंता की बात हो सकती है।” सिंह ने पार्टी पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश नहीं करती है। सिंह ने कहा, अब गड़बड़ होगी, ये होगा वो होगा। हम डर की भावना भड़काकर देश नहीं चलाना चाहते हैं। हम इस देश को लोगो के विश्वास के साथ चलाना चाहते हैं। किसी में भी अलगाव की भावना नहीं होनी चाहिए। यह हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा की “सभी का देश में स्वागत है।”

मैंने अपने जीवन में जाति, पंथ और धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया। हमें वोट मिले या नहीं मिले। हम सरकार बनाएं या न बनाएं। चाहे हम जीतें या हारें। लेकिन हम लोगों में कभी भेदभाव नहीं करेंगे।

सिंह ने अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (UK) का उदाहरण देते हुए राजनाथ ने कहा कि इन देशों में अल्पसंख्यक विरोधी रूपांतरण कानून की मांग करते हैं जबकि भारत इसके विपरीत है। भारत में मैं बहुमत की मांग को देखता हूं कि यहाँ धर्मांतरण विरोधी कानून होना चाहिए। तब यह चिंता का विषय है। यह नहीं होना चाहिए। सिंह ने कहा कि हाल ही में चर्चों पर पथराव किया गया था। कुछ पुजारी आए और मुझसे सुरक्षा की मांग करने लगे। मैंने उन सभी को आश्वासन दिया कि इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें दंडित किया जाएगा। मैंने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। सिंह ने पूछा कि यह पत्थरबाजी विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले शुरू हुई और उसके एक महीने बाद बंद हो गई। उस पर आप क्या कहेंगे? वह किसकी साजिश थी। सिंह ने कहा कि NDA की सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले